लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में इस बार 1.19 करोड़ मतदाता करेंगे पहली बार मताधिकार का उपयोग

आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.19 करोड़ से अधिक मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Published: March 17, 2019, 12:51 PM IST

मुंबई. आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.19 करोड़ से अधिक मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. राज्य में लोकसभा की 48 सीटों के लिए 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरणों में चुनाव होगा.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 8,73,29,910 मतदाताओं में से 18 से 19 वर्ष के 1,19,95,027 मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे. कुल मतदाताओं में 4,57,01,877 पुरुष और 4,16,25,950 महिलाएं हैं और 2,083 तीसरे लिंग के मतदाता हैं.

ऑनलाइन मिले हैं आवेदन
इस संबंध में एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्हें कुछ महीने पहले मतदाताओं की सूची प्रकाशित किए जाने के बाद 12,31,027 ऑनलाइन आवेदन मिले. इनमें से 7,17,427 नामों को मतदाता सूची में शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा 55.75 लाख आवेदन ऑफलाइन मिले जिनमें से पंजीकरण के जरिए 43.51 लाख को स्वीकार किया गया.

महाराष्ट्र में ये है समीकरण
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना क्रमश: 25 और 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी. विपक्षी कांग्रेस 26 सीटों पर लड़ेगी और उसकी सहयोगी राकांपा 22 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.