EnglishHindi

भारत- पाक गोलीबारी के बावजूद बहाल हुई दोनों देशों की बस सेवा

नियंत्रण रेखा (एलओसी) और भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी जारी रहने के बावजूद एलओसी के आर- पार बस सेवा को पुंछ जिले के रास्ते सोमवार को फिर शुरू कर दिया गया

Updated: January 23, 2018, 5:35 PM IST

जम्मू: नियंत्रण रेखा (एलओसी) और भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी जारी रहने के बावजूद एलओसी के आर- पार बस सेवा को पुंछ जिले के रास्ते सोमवार को फिर शुरू कर दिया गया, जो पिछले हफ्ते निलंबित रही थी.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जम्मू कश्मीर के 5 निवासियों समेत 9 लोग भारत लौटे, वहीं 20 लोगों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) वापस जाने के लिए बस सेवा का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी के बाद पिछले सप्ताह 18 जनवरी को साप्ताहिक बस सेवा को निलंबित कर दिया गया था. पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय जवानों ने मुहतोड़ जवाब दिया.

भारतीय जवानों की गोलीबारी में पाकिस्तान की सेना के एक मेजर समेत उनके 7 जवान मारे गये. तब से जम्मू संभाग में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी गोलेबारी में 5 जवानों समेत 12 लोग मारे जा चुके हैं और 60 से अधिक घायल हो गये.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.