Cyclone Dana Alert In Bengal Odisha Possibility Of Heavy Rain In Jharkhand Weather Forecast India 26 October 2024 Aaj Ka Mausam Today Weather And Aqi Report All Over India My Location Weather
दिल्ली में हवा में मामूली सुधार, केरल के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें देश के मौसम का हाल
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के तट पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई तथा पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गये लेकिन उसके कारण बुनियादी ढांचे को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता मामूली सुधार के बाद शुक्रवार को ‘बेहद खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में आ पहुंची है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है. अक्टूबर महीने के आखिर तक आते आते सुबह को गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश को छोड़कर, राज्य पर चक्रवात दाना का प्रभाव कम हो गया है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी में पूर्वी मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना के दो तटीय जिलों से कोई बड़ी तबाही की खबर नहीं है. बता दें कि इन जिलों को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि वे राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. राज्य की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में गुरुवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश जारी है.
कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण बंगाल के जिलों में पूरे दिन भारी बरसात होगी. मगर शाम तक इसके कम होने की उम्मीद है.
झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में बृहस्पतिवार रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कोल्हान क्षेत्र में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था. जारी अलर्ट के आलोक में कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल 25 अक्टूबर को बंद रहे.
ओडिशा और बंगाल में कोई बड़ा नुकसान नहीं
चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के तट पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हुई तथा पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गये लेकिन उसके कारण बुनियादी ढांचे को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा और बाद में विमान एवं रेल परिचालन भी बहाल हो गया. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है और राज्य ने अपना ‘शून्य मानवीय क्षति मिशन’ हासिल कर लिया है. चक्रवात ‘दाना’ आधी रात से ही ओडिशा तट से टकरा रहा था. माझी ने संवाददाताओं को बताया कि यहां बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह करीब नौ बजे पहली उड़ान के उतरने के साथ ही परिचालन चालू हो गया. पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) ने एक बयान में कहा कि उसके अधिकार क्षेत्र में पहले रद्द की गई रेलगाड़ियों को छोड़कर रेलगाड़ियां तय समय के अनुसार चल रही हैं.
केरल के आठ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने दक्षिणी केरल तट पर अरब सागर में बन रही चक्रवातीय परिस्थितियों के कारण राज्य में 27 अक्टूबर तक बहुत भारी से अत्यंत वर्षा का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ मध्यम वर्षा होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.