Cyclone Dana In Odisha Red Alert In Seven Districts 19 Ndrf Teams On Standby
Cyclone Dana: ओडिशा के इन 7 जिलों में रेड अलर्ट, स्टैंडबाय पर NDRF की 19 टीमें- जानें अब तक का हर बड़ा अपडेट
चक्रवात दाना को लेकर ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. साथ लोगों से घरों से न निकलने की अपील की गई है. NDRF की कई टीमों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है.
Cyclone Dana: जैसे-जैसे चक्रवात दाना (Cyclone Dana) ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. राज्य की लगभग आधी आबादी प्रभावित होने का खतरा है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) ने भुवनेश्वर में लोक सेवा भवन में तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.
बैठक के दौरान, सीएम ने अधिकारियों को प्राकृतिक आपदा के कारण “शून्य हताहत” सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ओडिशा के मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र ने समाचार एजेंसी को बताया कि जिन इलाकों में चक्रवात आने की आशंका है, वहां हर कोई अलर्ट पर है.
उन्होंने कहा, ‘सभी मंत्रियों को प्रभावित क्षेत्रों की देखभाल के लिए जिम्मेदारियां दी गई हैं. हर जिले में एक आईएएस अधिकारी को भी तैनात किया गया है. सभी उन जगहों पर सतर्क हैं जहां चक्रवात आने की आशंका है. अधिकारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, हमारी पार्टी कर्मचारी भी काम कर रहे हैं.’
स्टैंडबाय पर NDRF-SDRF
ओडिशा और पश्चिम बंगाल दोनों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों के साथ स्टैंडबाय पर रखा गया है. चक्रवात दाना के शुक्रवार (24 अक्टूबर) तड़के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे (किमी प्रति घंटे) तक होगी.
अब तक के बड़े अपडेट
आईएमडी ने कहा कि गुरुवार सुबह ओडिशा के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की सूचना मिली, क्योंकि भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ राज्य के तट के करीब पहुंच गया है.
मौसम विभाग ने कहा कि पारादीप में सबसे अधिक 62 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर में पिछले चार घंटों में 24 मिमी बारिश हुई.
पीटीआई के मुताबिक, बालासोर, भद्रक, भितरकानिया और पुरी के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं.
IMD ने गुरुवार को ओडिशा के सात जिलों – मयूरभंज, कटक, जाजपुर, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी की है.
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के पुरी में अधिकारियों ने भक्तों को शहर के जगन्नाथ मंदिर में न जाने की सलाह दी है और 12वीं सदी के मंदिर पर आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.
पश्चिम बंगाल में, तटीय जिलों में गुरुवार तड़के से मध्यम से भारी बारिश और तेज़ हवाएँ देखी गईं, जबकि कोलकाता में आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश हुई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.