
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Cyclone Montha Landfall Updates 28 October 2025: प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अब आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, यह तूफान 28 अक्टूबर की रात के दौरान काकीनाडा के पास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र तट से टकरा सकता है.
भारत मौसम विभाग द्वारा सोमवार रात जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तंत्र पिछले छह घंटों में करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह प्रणाली 28 अक्टूबर तक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो जाएगी.
इस बीच, ओडिशा के गंजाम जिले के प्रशासन ने समुद्र में फंसे आंध्र प्रदेश के 100 से अधिक मछुआरों को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया है. गंजाम के कलेक्टर कीर्ति वासन वी. ने बताया कि समुद्र की तेज लहरों और चक्रवाती हवाओं के कारण मछुआरे अपनी 28 नौकाओं के साथ बीच समुद्र में फंस गए थे.
बाद में उन्होंने गोपालपुर बंदरगाह पर शरण ली, जहां जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से उन्हें सुरक्षित क्षेत्र में ठहरने की अनुमति दी गई. अधिकारियों ने कहा कि स्थिति सामान्य होते ही सभी मछुआरों को उनके गृह राज्य भेज दिया जाएग.
चक्रवात ‘मोंथा’ के प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने दो दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि कई ट्रेनों के रूट परिवर्तित किए गए हैं. आईएमडी के अलर्ट और ताज़ा पूर्वानुमानों के बाद यह निर्णय लिया गया है ताकि तटीय क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
चक्रवात मोंथा के मद्देनजर, मलकानगिरी जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती गई है. साथ ही 15 दिनों के भीतर प्रसव कराने वाली महिलाओं को 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थित मां गृहों (प्रसव प्रतीक्षालय) में स्थानांतरित किया गया है.
watch भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने चक्रवात मोंथा को लेकर एसआरसी नियंत्रण कक्ष से समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/bblmWrpKEE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025
चक्रवात तूफान मोंथा का असर भारत में दिखना शुरू हो गया है. आंध्र प्रदेश के कई जिलों में हवा 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है. वहीं, झोंकों की गति 110 kmph तक पहुंच रही है.
watch | Khordha, Odisha: Chilika Lake becomes turbulent in Khordha district due to weather changes caused by Cyclone Montha. pic.twitter.com/MplFI0ax0G
— ANI (@ANI) October 28, 2025
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें