Cyclonic Storm Midhili Current Location Rainfall Alert Tripura Mizoram Assam West Bengal
Weather Update: कमजोर पड़ा Mydhili Cyclone, 7 राज्यों में बारिश और Fog का अलर्ट; जानें मौसम का ताजा हाल
Cyclonic Storm Midhili: चक्रवात ‘मिधिली’ के कमजोर होकर दबाव क्षेत्र में तब्दील होने के बाद त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार को बारिश नहीं हुई जबकि एक दिन पहले इन दोनों राज्यों में भारी बारिश हुई थी.
Weather Update Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मिधिली’ शनिवार को कमजोर होकर उत्तरी त्रिपुरा और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने आगे कहा कि मिधिली के उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान कम चिह्नित होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है. तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है, जबकि 21 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में और 22 नवंबर को तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.
घना कोहरा और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि रविवार को पूर्वी और दक्षिणी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है.
कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान बांग्लादेश तट को पार करने के बाद कमजोर होकर गहरे दबाव क्षेत्र और फिर दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है और यह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 50 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित है. मिजोरम में आसमान साफ रहा, जबकि त्रिपुरा में बादल छाए रहे. अभी तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन क्षेत्र में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई थी, लेकिन शनिवार को बारिश नहीं हुई. हालांकि, मछुआरे मौसम विभाग की सलाह के अनुसार गहरे समुद्र में नहीं गए.
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि रविवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 335 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.