जनवरी, 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है झटका, DA को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

DA Big Update: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़क 60 फीसदी होने की संभावना है.

Published date india.com Published: December 11, 2025 4:01 PM IST
जनवरी, 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है झटका, DA को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

DA Big Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को नए साल के पहले माह में झटका लग सकता है. जनवरी 2026 में होने वाली डीए बढ़ोत्तरी अब तक की सबसे कम वेतन वृद्धि हो सकती है. अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 फीसदी है. सूत्रों के मुताबिक ये जनवरी 2026 में दो फीसदी बढ़कर 60 फीसदी तक पहुंच सकता है.

सात साल की सबसे कम बढ़ोतरी

अगर जनवरी में होने वाली डीए वृद्धि इस अनुमान के मुताबिक ही होती है तो ये पिछले सात साल की सबसे कम वृद्धि होगी.

हर साल कैसे बढ़ता है डीए

डीए की गणना मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में की जाती है और वर्ष में दो बार, एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में, इसका संशोधन किया जाता है.

आठवें वेतन आयोग का इंतजार

आठवें वेतन आयोगके गठन और उसके संदर्भ की शर्तों को मंजूरी मिलने के बाद, केंद्र सरकार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की राशि में मामूली वृद्धि करेगी. जब आठवां वेतन आयोग लागू होगा, तो उस समय का डीए नियमानुसार मूल वेतन में शामिल कर लिया जाएगा और शून्य से गणना की जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कब लागू होगा?

सरकार ने इसकी लागू होने की तारीख साफ तौर पर नहीं बताई है, जबकि आयोग को अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने दिए गए हैं. इस प्रक्रिया के अनुसार, कर्मचारी 8वें वेतन आयोग की वेतन वृद्धि की उम्मीद 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में ही कर सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.