Dak Sewa 2.0 App: डाक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए Dak Sewa 2.0 App लॉन्च किया है ताकि अब पोस्ट ऑफिस के ज्यादातर काम घर बैठे मोबाइल से किए जा सकें. ऐप को Google Play Store पर 4.1 की रेटिंग और एक लाख से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता दिखाते हैं. डाकघर के सभी काउंटरों पर अब UPI और डायनेमिक QR कोड पेमेंट की सुविधा शुरू हो गई है जिससे ग्राहक पार्सल बुकिंग, बचत खाता जमा या अन्य सेवाओं का ऑनलाइन भुगतान आसानी से कर सकते हैं. यह ऐप डिजिटल इंडिया मिशन के तहत डाक सेवाओं को और अधिक मॉडर्न और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.
Dak Sewa 2.0 App के जरिए यूजर्स अपने पार्सल, रजिस्टर्ड लैटर और स्पीड पोस्ट की पूरी ट्रैकिंग घर बैठे कर सकते हैं. साथ ही ऐप में नजदीकी पोस्ट ऑफिस की लोकेशन खोजने और पार्सल की डिटेल भरकर उसका कैलकुलेशन करने की सुविधा भी दी गई है. ऐप के जरिए यूजर अपने पार्सल की रसीद निकाल सकते हैं और किसी भी सेवा का स्टेटस तुरंत देख सकते हैं. सिर्फ यही नहीं बल्कि यह ऐप शिकायत दर्ज करने और उसे ट्रैक करने की सुविधा भी देता है जिससे यूजर्स को पारदर्शी सर्विस मिलती है. किसी भी समस्या की स्थिति में ग्राहक 18002666868 पर टॉल फ्री नंबर से कॉल या ऑनलाइन असिस्टेंट से चैट कर सकते हैं.
यह ऐप सिर्फ इंग्लिश में नहीं बल्कि हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उर्दू, मैथली और बंगाली सहित कुल 23 भाषाओं में उपलब्ध है जिससे देशभर के यूजर्स अपनी पसंद की भाषा में इसे चला सकते हैं. ऐप ओपन करते ही दाहिनी तरफ भाषा का आइकन दिखता है जहां से अपनी भाषा को ऐप की डिफॉल्ट लैंग्वेज बनाया जा सकता है. इसके अलावा ऐप में डार्क मोड का फीचर भी दिया गया है जिससे रात में इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. ऐप के टॉप राइट कॉर्नर पर दिए गए पहले आइकन से आप यह मोड ऑन कर सकते हैं. किसी भी सर्विस को खोजने के लिए सर्च बार में उसका नाम डालें और तुरंत उसकी जानकारी प्राप्त करें. यह ऐप पोस्ट ऑफिस की सर्विस को आपकी हथेली पर लाकर खड़ा कर देता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.