बेटी से रेप का है आरोप, कोर्ट में पत्नी को देखा तो गला रेतने का किया प्रयास

बेटी से बलात्कार के आरोपी एक शख्स ने डिब्रूगढ़ जिला और सत्र अदालत परिसर के भीतर अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी.

Published date india.com Published: June 16, 2018 1:11 PM IST
बेटी से रेप का है आरोप, कोर्ट में पत्नी को देखा तो गला रेतने का किया प्रयास
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुवाहाटी. बेटी से बलात्कार के आरोपी एक शख्स ने डिब्रूगढ़ जिला और सत्र अदालत परिसर के भीतर अपनी पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कल अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी पूर्ण नाहर डेका को काबू में करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया. डिब्रूगढ़ पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप साइकिआ ने बताया कि बेटी से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोपी ने अपनी पत्नी रीता नाहर डेका का अदालत के गलियारे में गला काट दिया.

डिब्रूगढ़ पुलिस थाना प्रभारी सिद्धेश्वर बोरा ने बताया कि आरोपी इस मामले में करीब नौ महीने से जेल में था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था. उन्होंने बताया कि कल इस मामले की सुनवाई होनी थी जिसके लिए उसकी पत्नी भी आई थी क्योंकि यह शिकायत उसी ने दर्ज कराई थी.

बोरा ने बताया कि आरोपी ने अचानक अपनी जेब से चाकू निकाला और महिला के गले पर वार कर दिया. उन्होंने बताया कि महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.