By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Death Of Former Pm Atal Bihari Vajpayee Last Rites And Related News
'जवाहर' और 'लाल' के बीच रहेंगे 'अटल', आज 1 बजे से शुरू होगी अंतिम यात्रा, 4 बजे अंतिम संस्कार
लोग शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक उनके आवास पर श्रद्धांजलि दे सकेंगे.
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर होगा. यह जानकारी भाजपा प्रमुख अमित शाह ने दी. वाजपेयी जी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल में किया जाएगा जो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारकों के बीच स्थित है.
वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास छह, कृष्ण मेनन मार्ग पर रखा गया है. शाह ने कहा कि लोग शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक उनके आवास पर श्रद्धांजलि दे सकेंगे. दिवंगत नेता के आवास के बाहर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इसके बाद सुबह नौ बजे उनके पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा. शाह ने कहा कि अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय से शुरू होगी और अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया जाएगा. वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में गुरुवार शाम एम्स में निधन हो गया.
वाजपेयी और आरएसएस: खट्टे-मीठे रहे रिश्ते लेकिन संघ से कभी दूर नहीं हुए अटलजी
वाजपेयी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में आज आधे दिन की छुट्टी रहेगी. वाजपेयी के सम्मान में सरकार ने सात दिनों के शोक की घोषणा की है. गृह मंत्रालय ने सर्कुलर जारी कर कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश में आज से आधा झुका रहेगा. गृह मंत्रालय ने कहा है कि वाजपेयी के सम्मान में पूरे भारत में 16 अगस्त से 22 अगस्त तक राजकीय शोक मनाया जाएगा.’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और राजकीय शोक के दौरान आधिकारिक रूप से कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा.’’ अंतिम संस्कार के दिन विदेशों में सभी दूतावासों में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा.
स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार एक ऊंचे स्थल पर होगा जो चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है. स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’ और लाल बहादुर शास्त्री के ‘विजय घाट’ के बीच स्थित है. पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल का अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे दिसम्बर 2012 में स्मृति स्थल पर किया गया था.
कबाब और झींगे के मुरीद वाजपेयी खाने के बेहद शौकीन थे
शुक्रवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर वाजपेयी ने एम्स में अंतिम सांसें ली. करीब तीन घंटे बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया. निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर पैदा हो गई. पूरी दुनिया के राजनीतिज्ञों के अलावा हर क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. उनके आवास पर भी श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला लगातार बना रहा.
इनपुट: एजेंसी
Also Read:
-
PM मोदी और बंगाल की CM ममता बनर्जी ने पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगा रखा है पैसा, लाखों में मिलता है रिटर्न
-
सरकार बोली- फ्यूल क्राइसिस को लेकर देश में नहीं लगेगा लॉकडाउन, टीम इंडिया की तरह काम करे सभी राज्य
-
इजरायल-ईरान की जंग के बीच एक्शन मोड में सरकार, PM मोदी कल सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे मीटिंग
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- AIIMS
- AIIMS Delhi
- Atal Bihari Vajpaee
- Atal bihari vajpaee death
- Atal Bihari Vajpayee
- atal bihari vajpayee age
- atal bihari vajpayee death News
- atal bihari vajpayee health
- atal bihari vajpayee health news
- atal bihari vajpayee health updates
- atal bihari vajpayee latest news
- Atal Bihari Vajpayee new update
- atal bihari vajpayee no more
- atal bihari vajpayee now
- atal bihari vajpayee passed away
- former pm
- Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee
- Former Prime Minister of India
- formere prime minister
- PM Narendra Modi
- अटल
- अटल बिहारी वाजपेयी
- अटलजी