'ये उभरता हुआ नया भारत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुनी जाती है बात', ZEE सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Zee सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि ये उभरता हुआ नया भारत है जो स्‍टैंड आउट नेशन की कैटेगरी में खड़ा है.

Published date india.com Published: June 25, 2022 10:48 AM IST
Rajnath Singh Zee
राजनाथ सिंह का चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Zee सम्मेलन में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि ये उभरता हुआ नया भारत है जो स्‍टैंड आउट नेशन की कैटेगरी में खड़ा है. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी के सत्‍ता में आने के बाद आज आठ साल बीतने के बाद यह संतोष के साथ कहा जा सकता है कि आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला है. देश की दशा-दिशा में अहम बदलाव आया है.’ उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात सुनी जाती है.

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की तारीफ करते हुए सिंह ने कहा कि अर्थव्यवस्था के लिए हमने मजबूत फैसले लेने में देर नहीं की बल्कि इसे मजबूत करने के लिए हर कदम मजबूती के साथ उठाया. उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना में 35 करोड़ से ज्यादा उद्यमियों को 8 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन उपलब्ध कराया गया. महंगाई पर सरकार का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में दूसरी सरकारों की तुलना में महंगाई नहीं बढ़ी है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध और COVID संकट के कारण पूरे विश्व में महंगाई बढ़ी है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत में 70 हजार स्टार्टअप काम कर रहे है, भारत में आज पहले से बेहतर व्यवसाय के अवसर हैं. उन्होंने बताया कि पहले ease of doing में भारत 147वीं पायदान पर हुआ करता था लेकिन मोदी सरकार की नीतियों के कारण अब 63वीं पायदान पर आ गए हैं. राजनाथ सिंह ने बताया सरकार ने एक साल के अंदर 18 हजार गांवों में बिली दी, हर घर में पानी का इंतजाम हो, इसके लिए हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए दिन रात काम रहे हैं. अब तक 6 करोड़ घरों में नल के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जा चुका है और 2022 के अंत तक सबको सिर ढकने के लिए छत भी देंगे. साथ ही आयुष्मान योजना के जरिए मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.