जब रक्षा मंत्री निर्मला ने पूर्व सैनिकों के साथ देखी ‘उरी’ जम कर गूंजे 'वंदे मातरम' के नारे

इस फिल्म का एक लोकप्रिय संवाद है - ‘हाउ इज द जोश?’ रक्षामंत्री ने भी जमकर इस संवाद का प्रयोग किया जिससे सिनेमा हॉल में बैठे दर्शकों में जोश भर गया

Published date india.com Published: January 27, 2019 6:25 PM IST
जब रक्षा मंत्री निर्मला ने पूर्व सैनिकों के साथ देखी ‘उरी’ जम कर गूंजे 'वंदे मातरम' के नारे

बेंगलुरु: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व सैनिकों के एक समूह के साथ यहां एक सिनेमा घर में रविवार को ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म देखने पहुंची इस दौरान रक्षा मंत्री और पूर्व सैनिकों के साथ-साथ हाल में मौजूद दर्शकों का जोश चरम पर रहा. मूवी देखने के दौरान सीतारमण समेत सैनिकों और हॉल में मौजूद दर्शकों ने जमकर वंदे मातरम के नारे लगाए. जिसका वीडियो भी रक्षामंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया.

‘हाउ इज द जोश?’

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा वह बेंगलुरु में बेल्लान्दुर के सेन्ट्रल स्पिरिट मॉल में पूर्व सैनिकों के साथ ‘उरी’ देख रही हैं. उन्होंने सिनेमा घर में प्रवेश करने के समय का अपना एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वहां उपस्थित दर्शक भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं और रक्षा मंत्री भी इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगा रही हैं. रक्षा मंत्री ने अभिनेता विक्की कौशल, यामी गौतम और फिल्म के निर्देशक आदित्य एवं निर्माता रोनी स्क्रूवाला को टैग कर लिखा है कि आखिरकार यह फिल्म देखने के लिए रविवार को वक्त मिल गया. रक्षा मंत्री ने मॉल में बच्चों और लोगों के साथ ‘सेल्फी’ (मोबाइल से तस्वीरें) भी ली.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस फिल्म का एक लोकप्रिय संवाद है – ‘हाउ इज द जोश?’ रक्षामंत्री ने भी जमकर इस संवाद का प्रयोग किया जिससे सिनेमा हॉल में बैठे दर्शकों में जोश भर गया. इंडियन आर्मी जिंदाबाद के भी खूब नारे लगे.  यह फिल्म थल सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है. रक्षा मंत्री ने सेना दिवस के अवसर पर 16 जनवरी को फिल्म के कलाकारों से मुलाकात भी की थी. रक्षामंत्री समेत हॉल में मौजूद सभी दर्शकों ने उत्साह से लबरेज होकर जमकर फिल्म का लुत्फ़ उठाया.

‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास मगरमच्छों को पकड़ने के लिए लगाए गए 20 पिंजरे, एक दर्जन मगरमच्छ पकड़े गए

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.