नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 28वां विश्व पुस्तक मेला शुरू हो जाएगा. इस बुक फेयर का आयोज दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा. इसका उद्घाटन मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे. 2020 का यह बुक फेयर 4 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक चलेगा. विश्व पुस्तक मेले में इस बार पुस्तक प्रेमियों के लिए 1300 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं. इस बार किसी भी देश को अतिथि के तौर पर नहीं बुलाया गया है.
विश्व पुस्तक मेले में इस वर्ष महात्मा गांधी पर एक विशेष मंडप तैयार किया गया है. पुस्तक मेले में करीब 600 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें रखी गई हैं. इस फेयर में भारतयी राइटर्स के अलावा दुनिया के लगभग 23 देशों के लेखकों की पुस्तकों को भी यहां स्थान दिया गया है. पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को भी इसके लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है. विश्व पुस्तक मेले का टिकट दिल्ली एनसीआर के 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे.
नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के एडिटर व प्रोजेक्ट इंचार्ज कुमार विक्रम के मुताबिक, मेले में कंटेंट पार्टनर के लिए अहमदाबाद के नवजीवन ट्रस्ट को चुना गया है. वहीं डिजाइन पार्टनर के तौर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग का चयन किया गया है. अगर आप इस बुक फेयर में आकर अपनी पसंदीदा बुक खरीदना चाहते हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप सुबह 11 बजे के बाद और शाम को 8 बजे से पहले पहुंचे.
भारतीय भाषाओं की पुस्तकों व प्रकाशकों के साथ ही आबूधाबी, चीन, फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, ईरान, जापान, इटली, मैक्सिको, शारजाह, नेपाल, पोलैंड, सऊदी अरब, सिंगापुर, स्पेन, श्रीलंका, लेटिन अमेरिका व कैरीबियन देशों के साथ ही अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देश इस पुस्तक मेले में शामिल हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.