दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी! यमुना किनारे बनेगा 53 किलोमीटर का साइकिल कॉरिडोर, जानिए पूरा डिटेल

Delhi Cycling Corridor: दिल्ली में यमुना नदी के दोनों किनारों पर 53 किलोमीटर लंबा साइकिल कॉरिडोर बनाने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है.

Published date india.com Published: November 27, 2025 7:35 PM IST
Delhi cycling track,
Delhi cycling track,

Delhi Cycling Corridor: दिल्ली में यमुना नदी के दोनों किनारों पर 53 किलोमीटर लंबा साइकिल कॉरिडोर बनाने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है. यह नया ट्रैक अगले तीन वर्षों में तैयार होगा. परियोजना पर काम शुरू करने के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. अब सिर्फ रेलवे की मंजूरी का इंतजार है, जिसके मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इस साइकिल ट्रैक का उद्देश्य दिल्ली में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देना और प्रदूषण को कम करना है.

तीन चरणों में बनेगा पूरा ट्रैक

इस साइकिल कॉरिडोर को तीन चरणों में बनाया जाएगा. पहले चरण में वजीराबाद से कुतुब मीनार तक लगभग 18 किमी लंबा ट्रैक तैयार होगा. दूसरे चरण में इसकी लंबाई बढ़ाकर 28 किमी की जाएगी. तीसरे और आखिरी चरण में पूरा 53 किमी का नेटवर्क विकसित होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह ट्रैक वजीराबाद बैराज से NH-24 होते हुए कालिंदी कुंज बायोडायवर्सिटी पार्क तक जाएगा. इससे लोगों को एक सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल साइकिलिंग सुविधा मिलेगी.

रेलवे की मंजूरी का इंतजार

मुख्यमंत्री ने हाल ही में DDA और अन्य विभागों के साथ बैठक की, जिसमें परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई. अधिकतर विभागों ने इस कॉरिडोर के लिए मंजूरी दे दी है. टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, और निर्माण शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. हालांकि पुराने यमुना रेल पुल के पास ट्रैक बनाने के लिए रेलवे की NOC अभी बाकी है. जैसे ही मंजूरी मिलती है, जमीन पर निर्माण तेज़ी से शुरू कर दिया जाएगा.

दिल्ली को मिलेगी नई ग्रीन मोबिलिटी सुविधा

सरकार का लक्ष्य है कि यह साइकिल कॉरिडोर तीन साल के भीतर पूरा हो जाए. इसके तैयार होने के बाद दिल्लीवासियों को यमुना किनारे एक सुरक्षित, साफ-सुथरी और प्रदूषण-मुक्त जगह मिलेगी. लोग यहां साइकिल चलाते हुए प्रकृति का आनंद ले सकेंगे. यह परियोजना यमुना किनारे की हरित पट्टी को बचाएगी, शहर के पर्यावरण को मजबूत करेगी और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा देगी. यह साइकिल ट्रैक दिल्ली की ग्रीन मोबिलिटी योजनाओं में एक बड़ा कदम साबित होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.