Delhi Air Quality: दीपावली से ठीक पहले NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, जानिए कितनी जहरीली हो गई है हवा

NCR के कुछ क्षेत्रों में तो स्थिति इतनी खराब है कि एक्यूआई ने लाल निशान को भी पार कर लिया है. नोएडा के विभिन्न इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा दर्ज किया गया.

Published date india.com Published: October 18, 2025 1:03 PM IST
Delhi Air Quality: दीपावली से ठीक पहले NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, जानिए कितनी जहरीली हो गई है हवा

Delhi Air Pollution: दीपावली से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया है जो बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है.

NCR के कुछ क्षेत्रों में तो स्थिति इतनी खराब है कि एक्यूआई ने लाल निशान को भी पार कर लिया है. नोएडा के विभिन्न इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा दर्ज किया गया. सेक्टर-62 में एक्यूआई 244, सेक्टर-1 में 286, जबकि सेक्टर-116 में 290 तक पहुंच गया. सबसे खतरनाक स्थिति सेक्टर-125 में देखने को मिली जहां एक्यूआई 319 दर्ज हुआ जो गंभीर श्रेणी के बेहद करीब है.

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है

राजधानी दिल्ली में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. ओखला फेज-2 में एक्यूआई 223, पुसा में 277 और मुनकद में 282 दर्ज हुआ. वहीं वज़ीरपुर में एक्यूआई 359, बवाना में 312 और आनंद विहार में 379 तक पहुंच गया जो सीधे तौर पर गंभीर श्रेणी की चेतावनी देता है.

NCR में गाजियाबाद के वसुंधरा में एक्यूआई 290 और इंदिरापुरम में 298, जबकि संजय नगर में 325 और लोनी में 351 दर्ज किया गया. पूरे जिले में औसतन वायु गुणवत्ता 300 के पार है जिससे आम नागरिकों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

वायु प्रदूषण की बढ़ती भयावहता को देखते हुए नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज-1 लागू हो चुका है. सुबह से ही सड़कों पर प्राधिकरण की टीमें वॉटर स्प्रिंकलर के जरिए धूल नियंत्रण का प्रयास कर रही हैं. सड़कों की धुलाई, कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कवरिंग और कूड़ा जलाने पर सख्ती जैसे कदम उठाए जा रहे हैं.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि बिना आवश्यकता बाहर न निकलें और यदि निकलें तो मास्क का इस्तेमाल करें. बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों के लिए यह समय बेहद संवेदनशील है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट- एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.