दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत, AQI में गिरावट के बाद GRAP-3 हटाया गया, जानिए किन चीजों से बैन हटा

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा में सुधार हुआ है. AQI में गिरावट देखने के बाद GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गईं. आइए जानते हैं किन-किन चीजों से रोक हटी?

Published date india.com Published: January 2, 2026 8:44 PM IST
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत, AQI में गिरावट के बाद GRAP-3 हटाया गया, जानिए किन चीजों से बैन हटा

राजधानी दिल्ली और उसे सटे NCR इलाकों में दमघोंटू हवा में सांस लेना लोगों के लिए एक चुनौती बन गई थी. एक दिन पहले तक, AQI 380 के पार रिकॉर्ड किया जा रहा था. लेकिन शुक्रवार की शाम थोड़ी राहत लेकर आई, AQI 236 पर लुढ़क गया. सेंट्रल एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की सब-कमेटी ने दिल्ली-NCR के वायु गुणवत्ता सूचकांक का हाल देखा और स्थिति देखने के बाद ही GRAP-3 की पाबंदियां हटा दीं.

हालांकि, GRAP के स्टेज-I और स्टेज-II के नियम अभी भी लागू रहेंगे. ग्रैप-3 के हटने से कुछ गतिविधियों से रोक हट गई, लेकिन सावधानी अब भी बरती जाएगी. प्रशासन का यह कदम प्रदूषण और जनजीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश है. लंबे समय से दमघोंटू हवा में जी रहे लोग अब बाहर निकल कर कामकाज और रोजमर्रा की गतिविधियों में लौटने की सोच सकते हैं.

GRAP-3 के हटने से क्या काम कर पाएंगे?

GRAP-3 के हटने से कई कामकाज और रोजमर्रा की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकेंगी. सबसे बड़ी राहत बिल्डरों और मजदूरों को मिली है, क्योंकि अब गैर-जरूरी निर्माण कार्य और तोड़फोड़ फिर से चालू हो सकेंगे. NCR में स्टोन क्रशर और माइनिंग मशीनें भी दोबारा सक्रिय होंगी. बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहन सड़कों पर चल सकेंगे. ईंट भट्टों का संचालन फिर से शुरू होगा और प्राइमरी स्कूल भी ऑफलाइन क्लासेज के लिए तैयार रहेंगे. यह बदलाव धीरे-धीरे दिल्ली के जनजीवन को पटरी पर लाएगा.

सावधानी बरतना अभी भी जरूरी

भले ही GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गई हो, इसका मतलब यह नहीं कि प्रदूषण पूरी तरह खत्म हो गया. स्टेज-I और स्टेज-II की पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगी. यानी कि धूल नियंत्रण, कचरा जलाने पर रोक और मैकेनिकल स्वीपिंग जैसी प्रक्रियाएं जारी रहेंगी. लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. इसका उद्देश्य यह है कि AQI फिर से 300 के पार न जाए. प्रशासन का यह संतुलित कदम विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास है.

आने वाले दिनों में क्या उम्मीद की जा सकती?

AQI का 300 से नीचे गिरना दिल्ली के लिए एक सकारात्मक संकेत है. इसका मतलब है कि हवा में सुधार हो रहा है और धीरे-धीरे जीवन सामान्य होने लगेगा. आने वाले दिनों में अगर हवा की गुणवत्ता और बेहतर होती है, तो अन्य पाबंदियों में भी कमी की जा सकती है. लोगों के लिए यह राहत की खबर है कि अब वे फिर से रोजमर्रा की गतिविधियों में लौट सकते हैं. दिल्ली-NCR के लिए यह बदलाव विकास और पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.