दिवाली के जश्न के बीच दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, हवा में घुलने लगा पटाखों का धुआं, विशेषज्ञों ने दी N95 मास्क लगाने की सलाह

Delhi Pollution Update: दिल्ली और एनसीआर की हवाके जश्न के बीच बेहद खराब हो गई है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तो लोगों को N95 मास्क लगाने तक की सलाह दे दी है.

Published date india.com Published: October 20, 2025 11:27 PM IST
दिवाली के जश्न के बीच दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, हवा में घुलने लगा पटाखों का धुआं, विशेषज्ञों ने दी N95 मास्क लगाने की सलाह
Photo From MINT X

दिवाली के जश्न के बीच दिल्ली और उसके आसपास NCR इलाकों की हवा बहुत खराब हो गई है. इस बार पटाखों पर लगी आंशिक पाबंदी को हटाया गया था, जिससे लोगों को तय समय पर ग्रीन क्रैकर्स जलाने की अनुमति मिली. लेकिन इन सबके बावजूद राजधानी की हवा बिगड़ गई. अक्षरधाम और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ स्तर को पार कर गया. वहीं एनसीआर इलाकों में घना धुंध और स्मॉग छा गया है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को चेतावनी दी है कि सांस की तकलीफ या अस्थमा जैसी समस्याओं वाले व्यक्ति बाहर न निकलें, अगर निकलना पड़े तो N95 मास्क पहनें और प्रदूषण के सीधे संपर्क से बचें.

दिल्ली के कई इलाके ‘गंभीर’ श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम दिल्ली में लगे 38 सेंसरों में से 31 ने हवा को ‘बहुत खराब’ और तीन सेंसरों ने ‘गंभीर’ स्तर पर दर्ज किया है. राजधानी के अधिकतर इलाकों में AQI 300 से ऊपर पहुंच गया. दोपहर तक दिल्ली का औसत AQI 334 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. ‘गंभीर’ श्रेणी वाले इलाके जैसे आनंद विहार (402), वजीरपुर (423) और अशोक विहार (414) हैं.

GRAP स्टेज-II लागू, अभी और बिगड़ेगी हवा

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने AQI के 300 के पार जाने के बाद तुरंत GRAP (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) स्टेज-II को सक्रिय कर दिया. CAQM के अनुसार, सोमवार दोपहर 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI ‘बहुत खराब’ स्तर पर बना हुआ था. विशेषज्ञों का अनुमान है कि 21 और 22 अक्टूबर को हवा की स्थिति और बिगड़ सकती है.

ग्रीन पटाखों के बावजूद बढ़ा प्रदूषण

सुप्रीम कोर्ट ने इस बार केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री और जलाने की अनुमति दी थी, और वो भी सुबह 6-7 बजे और रात 8-10 बजे तक. लेकिन इसके बावजूद दिल्ली की हवा ने दिवाली के बाद प्रदूषण का नया रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस समय दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ के बीच झूल रही है, जिससे स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया है और लोगों के लिए सावधानी बेहद जरूरी हो गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.