Delhi Elections: कांग्रेस ने जारी की दिल्ली चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इन दिग्गजों को मिला टिकट

Delhi Congress Candidate List 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी करने के बाद 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है.

Written by: Tanuja Joshi
Updated: December 24, 2024, 11:17 PM IST

Delhi Congress Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इन उम्मीदवारों में सुशांत मिश्रा, हनुमान चौहान, सतीश लूथरा, सुतेंद्र शर्मा और अन्य का नाम शामिल है. पार्टी ने अपनी पहली सूची में 21 नामों की घोषणा की थी.

AAP के पूर्व विधायक असीम अहमद खान और देविंदर सहरावत सोमवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए. दूसरी सूची में, पार्टी ने उत्तम नगर सीट से मुकेश शर्मा और जंगपुरा से फरहाद सूरी को मैदान में उतारा है.

Image

इसके अलावा पार्टी ने राजौरी गार्डन से धर्मपाल चंदेला और दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु को मैदान में उतारा है. पार्टी की दूसरी सूची 21 दिसंबर को अपनी पहली सूची जारी करने के कुछ दिनों बाद आई है. कांग्रेस ने नई दिल्ली से संदीप दीक्षित, बादली से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, बल्लीमारान से पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और पटपड़गंज से चौधरी अनिल कुमार को उम्मीदवार बनाया है.

घोषणापत्र की तैयारी

दिल्ली कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र की तैयारी पर सोमवार को एक बैठक की थी, जिसमें इसकी शहर इकाई के प्रमुख ने कहा कि पार्टी ऐसे वादे नहीं करती जिन्हें वह पूरा नहीं कर सकती. सूत्र बताते हैं कि पार्टी अपने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 3,000 रुपये प्रति माह और 400 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा शामिल कर सकती है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.