दिल्ली के CEO कार्यालय ने अनुराग ठाकुर के रैली प्रकरण पर जिला चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी

कांग्रेस ने इसकी तीखी आलोचना करते हुए चुनाव आयोग से ठाकुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

Published date india.com Published: January 27, 2020 10:42 PM IST
email india.com By PTI email india.com | Edited by Amit Kumar email india.com twitter india.com
Anurag Thakur-picture credits-ANI
भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने यहां एक चुनाव रैली में भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा लोगों को — ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’– भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाये जाने की घटना के सिलसिले में उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस घटना ने एक विवाद पैदा कर दिया है. कांग्रेस ने इसकी तीखी आलोचना करते हुए चुनाव आयोग से ठाकुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

दिल्ली सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने घटना का संज्ञान लिया है और जिला चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है. हालांकि, हमें अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.’’ रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को.”

रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा. ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें. भाजपा के रिठाला उम्मीदवार को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है. उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.