Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली CEO ने किया शाहीन बाग का दौरा, कहा चुनावी गतिविधियों वाली जगह कोई बाधा नहीं

शाहीन बाग ओखला विधानसभा क्षेत्र में आता है और यह इलाका राष्ट्रीय राजधानी में सीएए विरोधी प्रदर्शनों का केन्द्र बन गया है.

Published date india.com Updated: January 31, 2020 11:55 PM IST
email india.com By PTI email india.com | Edited by Amit Kumar email india.com twitter india.com
Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली CEO ने किया शाहीन बाग का दौरा, कहा चुनावी गतिविधियों वाली जगह कोई बाधा नहीं
शाहीन बाग प्रदर्शन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हालात तथा तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को क्षेत्र का दौरा किया. सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जिस जगह आठ फरवरी को चुनावी गतिविधियां होनी हैं वहां किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है. उन्होंने कहा कि चुनाव तंत्र ‘अतिरिक्त चौकन्ना’ हैं और राष्ट्रीय राजधानी में हर वक्त हालात का आकलन कर रहा है.

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा,‘‘मैंने आज शाहीन बाग इलाके का दौरा किया और पाया कि वहां पांच मतदान केन्द्र आवासीय क्षेत्र में हैं,जबकि प्रदर्शन सड़कों पर हो रहे हैं. तो इस प्रकार उस क्षेत्र में कोई बाधा नहीं है जहां चुनाव प्रक्रिया होनी है और मतदाताओं को काई समस्या नहीं होगी.’’

शाहीन बाग ओखला विधानसभा क्षेत्र में आता है और यह इलाका राष्ट्रीय राजधानी में सीएए विरोधी प्रदर्शनों का केन्द्र बन गया है. दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 11 फरवरी को होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.