दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण 20 को! भाजपा ने आज होने वाली विधायक दल की बैठक टाली, जानें अब कब होगी मीटिंग

पहले सोमवार 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे विधायक दल की बैठक होने की खबर आई थी, जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगनी थी. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अब बैठक 19 फरवरी को होगी.

Written by: Shivendra Rai
Published: February 17, 2025, 6:37 AM IST

Delhi CM Announcement Updates: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर संस्पेंस बरकरार है. चुनावी नतीजे 8 फरवरी को ही आ गए थे जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत मिला था. बीजेपी विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को होनी थी जिसमें सीएम चुना जाना था. लेकिन पार्टी ने ये बैठक दो दो दिन के लिए टाल दी है. जानकारी के अनुसार अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी. माना जा रहा है कि इसी दिन मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा और अगले दिन 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा.

पहले सोमवार 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे विधायक दल की बैठक होने की खबर आई थी, जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगनी थी. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अब बैठक 19 फरवरी को होगी. पहले खबर थी कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 19 फरवरी को हो सकता है, लेकिन अब यह कार्यक्रम भी एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है.

मुख्यमंत्री पद की रेस में ये चेहरे सबसे आगे…

भाजपा मुख्यमंत्री पद को लेकर चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है. बीजेपी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में नए चेहरों के हाथ में राज्य की बागडोर दी थी. माना जा रहा है कि दिल्ली में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 विधायकों के नामों की एक लिस्ट तैयार की गई है जो मुख्यमंत्री बन सकते हैं. फिलहाल सीएम की रेस में नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता और सतीश उपाध्याय के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं. मोहन सिंह बिष्ट, आशीष सूद, शिखा राय और पवन वर्मा के नामों की भी चर्चा है.

20 फरवरी को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजपा के दो राष्ट्रीय महासचिव देखेंगे. भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुग को शपथ ग्रहण कार्यक्रम सह रैली का इंचार्ज बनाया गया है. सभी 48 नवनिर्वाचित भाजपा विधायक केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन करेंगे, जो दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगा. सभी 48 नवनिर्वाचित भाजपा विधायक केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन करेंगे, जो दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था.

(इनपुट- आईएएनएस)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.