लव, चीट और मर्डर... महिला ने एक्स-लवर संग मिलकर कर डाली लिव-इन पार्टनर की हत्या, फॉरेंसिक ट्रिक्स से मिटाए सबूत

दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. रामकेश मीना नाम के व्यक्ति की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर और दो साथियों ने मिलकर की. हत्या के बाद फॉरेंसिक ट्रिक्स से उन्होंने सबूत मिटा दिए.

Published date india.com Published: October 27, 2025 12:58 PM IST
लव, चीट और मर्डर... महिला ने एक्स-लवर संग मिलकर कर डाली लिव-इन पार्टनर की हत्या, फॉरेंसिक ट्रिक्स से मिटाए सबूत

Delhi Murder Case: दिल्ली के गांधी विहार में एक जली हुई लाश मिलने के मामले ने पूरे शहर को हिला दिया है. शुरुआत में यह हादसा AC ब्लास्ट का मामला लग रहा था, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि यह एक हत्या थी. मृतक की पहचान 32 साल के UPSC अभ्यर्थी रामकेश मीना के रूप में हुई.

पुलिस के अनुसार, उसकी लिव-इन पार्टनर ने अपने एक्स-प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की और बाद में फ्लैट में आग लगा दी ताकि यह दुर्घटना लगे. फॉरेंसिक जांच में पता चला कि पूरी साजिश प्रेम, धोखा और बदले की भावना से जुड़ी थी.

प्राइवेट वीडियो किए थे रिकॉर्ड

पुलिस ने इस मामले में लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान (21), उसके एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप (27) और उनके दोस्त संदीप कुमार (29) को गिरफ्तार किया है. तीनों उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं. अमृता बी.एससी फॉरेंसिक साइंस की छात्रा थी, मई से मीना के साथ रह रही थी. जब उसे पता चला कि रामकेश ने उसके प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर रखे हैं और डिलीट करने से इनकार कर दिया, तो उसने बदला लेने की ठान ली.

उसने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित से मदद मांगी और दोनों ने मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली. 5-6 अक्टूबर की रात तीनों दिल्ली पहुंचे और मीना के फ्लैट में घुसकर पहले उसे गला दबाकर मार डाला, फिर घी, तेल और शराब डालकर शव को आग के हवाले कर दिया. सबूत मिटाने के लिए गैस सिलिंडर का वॉल्व खोलकर ब्लास्ट का नाटक रचा गया. CCTV फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट ने सारा खेल खोल दिया. 18 अक्टूबर को अमृता को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया, जहां उसने पूरा जुर्म कबूल लिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.