Train-Flight Delay: कोहरे की मार! अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें लेट, कई Flights पर भी खराब मौसम का असर

Train-Flight Late: उत्तर भारत में कोहरे के कारण यातायात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज भी कई ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से चलीं.

Published date india.com Published: January 16, 2024 8:23 AM IST
Train-Flight Delay: कोहरे की मार! अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें लेट, कई Flights पर भी खराब मौसम का असर

Train-Flight Delay: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार (16 जनवरी) को खराब मौसम होने के कारण, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली लगभग 30 फ्लाइट्स में देरी हुई और 17 को मौसम की स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया. इसी के साथ अलग-अलग जगहों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई यात्री अपने सामान के साथ एयरपोर्ट पर इंतजार करते दिखे. एक यात्री ने बताया कि उनकी फ्लाइट सुबह 8:40 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह सुबह 10:30 बजे रवाना होगी. उन्होंने इसका कारण मुख्य रूप से मौसम और कोहरा बताया है.

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट ने इस संबंध में एक एडवाइजरी भी जारी की, जिसमें कहा गया, ‘दिल्ली एयरपोर्ट कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. ऐसे में फ्लाइट्स को उड़ान भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें.’

ये ट्रेन चल रहीं लेट-

Image

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.