By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Delhi Election 2020 Congress Announces 54 Candidates Alka Lamba To Contest From Chandni Chowk
Delhi Elections 2020: कांग्रेस ने किया 54 उम्मीदवारों का ऐलान, अलका लांबा को दिया इस सीट से टिकट
कांग्रेस (Congress) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए शनिवार को 54 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी.
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए शनिवार को 54 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी. पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया को कृष्णा नगर और हारून यूसुफ को बल्लीमारान से उम्मीदवार बनाया गया है. आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले आदर्श शास्त्री(Adarsh Shastri) को द्वारका (Dwarka) से टिकट दिया गया है जहां से वह निवर्तमान विधायक हैं.
Congress releases list of candidates for 54 out of 70 seats for upcoming Delhi Assembly elections. Alka Lamba to contest from Chandni Chowk, Arvinder Singh Lovely from Gandhi Nagar and Adarsh Shastri from Dwarka. pic.twitter.com/CR2PZZwwTO
— ANI (@ANI) January 18, 2020
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की पुत्री शिवानी चोपड़ा को कालकाजी और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी को संगम विहार से टिकट मिला है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है. पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा (Alka Lamba) को चांदनी चौक विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर मतदान आठ फरवरी को
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है. नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जाएगा. उल्लेखनीय है कि 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में 924 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था, जिनमें से 231 उम्मीदवारों के नामांकन-पत्र खारिज हो गए थे. कुल 673 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की अबतक की सबसे कम संख्या रही है.
Also Read:
-
West Bengal Election Results 2026 Winner List: बंगाल में किस सीट पर किसे मिल रही जीत? यहां मिलेगी विजेताओं की पूरी लिस्ट
-
Nandigram Assembly Election Result Live Updates: नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी बनाए हुए हैं बढ़त, यहां जानें पल-पल का अपडेट
-
West Bengal Election Result: क्या बंगाल में ममता की 15 साल की सत्ता पर लगने जा रहा फुलस्टॉप? रुझानों में BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें