
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर न्यूज डेस्क पर अपनी सेवा दे रहे हैं. उनकी नेशनल, पॉलिटिकल, इंटरनेशनल की खबरों पर अच्छी पकड़ और समझ है. ... और पढ़ें
Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर शनिवार को जीत दर्ज की. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को सिर्फ 22 सीट पर जीत मिली. इस हार के साथ ‘आप’ ने ना केवल अपनी राजनीतिक ताकत खो दी, बल्कि पिछले दशक में बनी अपराजेय रहने की अपनी प्रतिष्ठा भी गंवा दी.
दिल्ली में ही ‘आप’ का उदय हुआ था, जहां इसने अपनी सफलता की इबारत लिखी थी. केजरीवाल नयी दिल्ली सीट से हार गए और मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और सौरभ भारद्वाज जैसे अन्य पार्टी नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा. मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा सुधारों पर केंद्रित पार्टी का शासन मॉडल शहर के निवासियों के साथ तालमेल बिठाने में स्पष्ट रूप से विफल रहा.
इन नतीजों से इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दलों के बीच तालमेल की कमी का नुकसान भी देखने को मिला. आम आदमी पार्टी को दिल्ली में कई सीटों पर बीजेपी ने नहीं बल्कि इंडिया ब्लॉक के उनके सहयोगी दल कांग्रेस ने हराया है. अब से सवाल उठ रहा है कि क्या आप और कांग्रेस को दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ना चाहिए था. कुछ आंकड़े इस सवाल को और पुख्ता कर रहे हैं. क्योंकि दोनों दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने से सीधा फायदा बीजेपी को हुआ है.
आप को कई सीटों पर कुछ हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा. जहां कांग्रेस का प्रदर्शन भले ही कमजोर ही रहा, लेकिन कई सीटों पर उसके वोट आप के लिए भारी पड़ गए. खुद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा से महज 4,089 वोटों के अंतर से हार गए. करीब इतने ही वोट इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को मिले.
इसी तरह मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे आप के बड़े नेता बहुत कम अंतर से सीट हार गए और इन सीटों पर भी इस अंतर से अधिक वोट कांग्रेस उम्मीदवारों के पाले में गए. यानी साफ है कि कांग्रेस से गठबंधन न होना आप के लिए बड़ा नुकसान साबित हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.