कोहरा बना मुसीबत! दिल्ली से उड़ान भरने वाली 35 फ्लाइट्स लेट, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

खराब मौसम के चलते करीब 35 उड़ानों में देरी हुई. दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह करीब 5 बजे यात्री एडवाइजरी जारी की.

Published date india.com Updated: December 27, 2023 9:04 AM IST
कोहरा बना मुसीबत! दिल्ली से उड़ान भरने वाली 35 फ्लाइट्स लेट, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Flights Delayed: राजधानी में खराब मौसम का असर अब हवाई सफर पर भी पड़ रहा है. बुधवार (27 दिसंबर) को दिल्ली से उड़ा भरने वाली 35 फ्लाइट्स लेट हुईं. इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है. सड़कों पर भी लोगों को गाड़ियां चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रफ्तार पर ब्रेक लग गया है.

कोहरे का असर केवल फ्लाइट्स पर ही नहीं बल्की ट्रेन यातायात पर भी पड़ रहा है. ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं. उत्तर रेलवे के मुताबिक बदलते मौसम की वजह से मंगलवार को सुबह करीब 20 से ज्यादा ट्रेनें एक घंटे से अधिक समय की देरी से चलीं. कड़कड़ाती ठंड में लोग कई घंटों से स्टेशनों पर गाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं.

फ्लाइट्स में देरी

घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे को फ्लाइट्स में देरी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग 110 फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं. दिल्ली एयरपोर्ट ने इस बात की जानकारी दी.

SpiceJet की यात्रियों को सलाह

SpiceJet एयरलाइंस ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है. एयरलाइंस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे http://bit.ly/2tG9xBx की मदद से अपनी फ्लाइट की स्थिति को देखते रहें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.