कोहरे की वजह फ्लाइट हुई प्रभावित तो...? Air India ने यात्रियों को दी यह सुविधा

दिल्ली में घने कोहरे के कारण विमान सेवाओं पर जबरदस्त असर पड़ा है. बुधवार सुबह से एक दर्जन से भी ज्यादा उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा.

Published date india.com Published: December 28, 2023 12:22 AM IST
कोहरे की वजह फ्लाइट हुई प्रभावित तो...? Air India ने यात्रियों को दी यह सुविधा

Delhi Fog Alert: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदान इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है. राजधानी में ठंड के साथ अब कोहरे ( Dense Fog) का दोहरा कहर शुरू हो चुका है, जिसका असर हवाई और रेल सफर पर भी पड़ने लगा. बुधवार सुबह घने कोहरे होने के कारण दिल्ली में हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित रहीं. खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से 12 फ्लाइटों को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया. वहीं यहां आने वाली कई फ्लाइटों को इंदौर की ओर मोड़ दिया गया.

यात्री रिशेड्यूल कर सकते हैं टिकट

विमानन कंपनी एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों की उड़ानें अगर कोहरे के कारण प्रभावित होने की संभावना है तो वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी बुकिंग को पुनर्निर्धारित या रद्द कर सकते हैं. एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह ऑफर एयरलाइन की ‘फॉगकेयर’ पहल का हिस्सा है. इस पहल को पिछली सर्दियों में पेश किया गया था.

एयर इंडिया के मुख्य ग्राहक अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा, “फॉगकेयर पहल उन यात्रियों की असुविधा को कम करने का प्रयास है, जिनकी उड़ानें कोहरे से प्रभावित होने की संभावना है. यह नेटवर्क अनुसूची बनाए रखने में भी मदद करेगा.”

देरी से चल रही है 25 ट्रेनें

बता दें घना कोहरा होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं. कई फ्लाइटों में देरी देखी जा रही है…तो कुछ को नजदीकी एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया है. दिल्ली में विजिबलिटी (Visibility) 50 मीटर रहने के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सुबह आठ बजे ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया. हवाई सफर के साथ रेल सेवाओं पर भी कोहरे का असर देखा गया. जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर आने वाली लगभग 25 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.