
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Delhi Fog: राजधानी दिल्ली (Delhi) में ठंड और कोहरे (Fog) का दोहरा कहर जारी है, जिसका असर अब हवाई और रेल सफर पर भी पड़ने लगा है. इस वक्त राजधानी में घने कोहरे की वजह से विजिबलिटी (Visibility) 50 मीटर से भी कम है, जिस कारण कई उड़ाने प्रभावित हो रही है. एयरपोर्ट सूत्रों के हवाले से सूचना मिली है कि विस्तारा एयरलाइन के 3 विमानों को बुधवार देर रात इंदौर डायवर्ट कर दिया गया.
कोहरे के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) भी दिल्ली नहीं आ पाए. खबर मिली है कि नेता विस्तारा की फ्लाइट UK 716 से पटना से दिल्ली आ रहे थे. लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट को इंदौर भेज दिया गया. पिछले एक घंटे से इंदौर एयरपोर्ट पर अन्य यात्रियों के साथ फंसे हुए हैं रविशंकर प्रसाद
इससे पहले बुधवार सुबह दिल्ली से उड़ान भरने वाली 35 फ्लाइट्स लेट हुईं. इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग 110 फ्लाइट्स प्रभावित रही. दिल्ली एयरपोर्ट ने इस बात की जानकारी दी.
वहीं SpiceJet एयरलाइंस ने यात्रियों से खराब मौसम को देखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है. एयरलाइंस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि वे http://bit.ly/2tG9xBx की मदद से अपनी फ्लाइट की स्थिति को देखते रहें.
कोहरे का असर केवल फ्लाइट्स पर ही नहीं बल्की ट्रेन यातायात पर भी पड़ रहा है. ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं. उत्तर रेलवे के मुताबिक बदलते मौसम की वजह से मंगलवार को सुबह करीब 20 से ज्यादा ट्रेनें एक घंटे से अधिक समय की देरी से चलीं. कड़कड़ाती ठंड में लोग कई घंटों से स्टेशनों पर गाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.