दिवाली से पहले दिल्ली में बढ़ेगी रौनक, 4 दिन तक आयोजित किया जाएगा मेगा लेजर शो

सर्दी की शुरुआत होते ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़नी शुरू हो गई है.

Published date india.com Published: October 13, 2019 8:46 AM IST
Arvind Kejriwal, E-vehicle policy, New Delhi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार जनता को आतिशबाजी ना करने को प्रेरित करने के लिए कनॉट प्लेस पर 26-29 अक्टूबर तक मेगा दिवाली लेजर शो आयोजित करेगी. अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बाहर से धुआं आ रहा है, इसलिए शहर को आंतरिक प्रदूषण को कम रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी होगी.

उत्तराखंड में भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, मुस्लिमों को बताया ‘देशद्रोही’, पार्टी ने जारी किया नोटिस

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस दिवाली पर लोगों को पटाखे ना चलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार कनॉट प्लेस पर 26-29 अक्टूबर को शाम सात बजे से मेगा लेजर शो आयोजित करेगी. मैं सभी दिल्लीवासियों को लेजर शो का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करता हूं.” सर्दी की शुरुआत होते ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़नी शुरू हो गई है. केजरीवाल ने अन्य राज्यों से भी पराली जलाने पर नियंत्रण करने का आग्रह किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, “पड़ोसी राज्यों में पराली जलाए जाने से उठने वाला धुआं दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है और हमारी वायु गुणवत्ता अच्छी से मध्यम से खराब से बहुत खराब होने लगी है. बड़े पैमाने पर देखा गया है कि हरियाणा के करनाल में पराली जलने से आज दिल्ली में धुआं आ रहा है. यह सिर्फ दिल्ली की वायु गुणवत्ता का सवाल नहीं है.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.