By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Delhi High Court Rejects Challenge To Cic Order On Rti Plea Over Auction Of Pm Modis Suit
PM मोदी के सूट की नीलामी से जुड़ी याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने की खारिज, जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट से जुड़ी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के फैसले को चुनौती दी गई है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट से जुड़ी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के फैसले को चुनौती दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा पहने गए सूट की नीलामी के संबंध में कुछ जानकारी की मांग को लेकर दायर सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन पर देरी से सूचना देने के लिए एक अधिकारी पर जुर्मना लगाने से इनकार करने के सीआईसी के फैसले को याचिका में चुनौती दी गई है. अदालत ने याचिका में दी गई दलीलों को ‘मिथ्या’ करार दिया. न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने RTI आवेदक की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि सीआईसी के समक्ष जुर्माना लगाने को लेकर कोई मामला साबित नहीं किया गया.
सीआईसी की ओर से जुलाई 2021 में दिये गये आदेश को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने आरटीआई कानून के तहत मोदी के सूट और इनकी नीलामी से संबंधित सूचनाएं प्राप्त करने के लिए एक आवदेन दायर किया था. उसने कहा कि उसे सूचनाएं एक महीने के विलंब से दी गईं, इसलिए सीआईसी को संबंधित अधिकारी पर जुर्माना लगाना चाहिए. याचिकाकर्ता ने कहा कि सीआईसी ने अधिकारी को आवेदन का जवाब देने में विलंब के लिए केवल चेतावनी दी, लेकिन उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जो आरटीआई कानून के विपरीत है.
अदालत ने याचिका को मिथ्या करार देते हुए कहा कि कानून केवल CIC को तभी जुर्माना लगाने की शक्ति प्रदान करता है जब वह पाता है कि सूचना बिना किसी कारण के विलंब से प्रदान की गई या जहां कोई दुर्भावना का मामला हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जिस सूट को पहना था, उसे सूरत के एक हीरा कारोबारी ने 4.31 करोड़ रुपये में खरीदा था. वर्ष 2015 में मोदी के इस सूट के लिए नीलामी हुई थी.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें