
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
नियम-कानून हर जगह का होता है और हर किसी को इसकी सीमा के तहत रहना पड़ता है. अगर कोई नियमों को तोड़ता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. ऐसे कई नियम दिल्ली मेट्रो में भी बनाए गए हैं, जिसके बारे में अक्सर लोगों के मालूम नहीं होता है और वह रोजाना उसे तोड़ते हैं. हालांकि, उसको लेकर अनाउंसमेंट होती है, लेकिन लोग उसपर एक जरा ध्यान नहीं देते.
वैसे तो दिल्ली मेट्रो में टिकट लेने से लेकर मेट्रो में बैठने और स्टेशन से बाहर निकलने तक कई नियम हैं. इन नियमों के बारे में जानकारी होना हर यात्री के लिए जरूरी है. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे ही एक नियम के बारे में बताएंगे, जहां बैठना लड़का हो या लड़की सभी को मना है, लेकिन लोग उसे रोजाना तोड़ते हैं. हालांकि, ऐसी स्थिति में अगर आप पकड़े जाते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपको सफर के दौरान सभी के सामने मेट्रो से बाहर न निकाला जाए और जुर्माना भी न देना पड़े,तो इसके लिए आपको इस नियम को जानना जरूरी है.
जिस तरह मेट्रो में पीली रेखा से लेकर दरवाजे में खड़े होने को लेकर नियम है, ठीक उसी तरह मेट्रो में फर्श पर बैठने को लेकर भी नियम बने हुए हैं. दरअसल, मेट्रो में सीटें लिमिटेड हैं और उसमें कुछ सीटें महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिजर्व है, ऐसे में दूसरों यात्रियों के लिए सीट कम पड़ जाती है और लोग भीड़ के कारण फर्श पर ही बैठ जाते हैं, खासतौर पर जहां हर कोच का जुड़ाव होता है, वहां पर लोग अक्सर बैठे रहते हैं, जबकि वहां बैठना नहीं चाहिए.
अगर आप मेट्रो ट्रेन के फर्श पर बैठते हैं और ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है. इसके लिए कई स्टेशनों और मेट्रो में टीम भी मौजूद होती है, जो अचानक उन लोगों की फोटो खींचकर और मेट्रो में लगे कैमरों की जांच करके अगले स्टेशन पर उस व्यक्ति को उतारकर फिर उसपर जुर्माना लगाया जाता है, जिसकी रकम 200 रुपये होती है. इसलिए बेहतर है की आप इस तरह की गलती से बचे ताकि आपको शर्मिंदा न होना पड़े और जुर्माना भी न देना पड़े.
इसके अलावा मेट्रो में सफर करते दौरान और भी कई नियम है. जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी है. इसमें मेट्रो में तेज आवाज में गाना सुनना, शराब पीकर सफर करना, बिना टिकट मेट्रो में सफर करना, थूकना आदि ऐसे हर नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है और इन नियमों को नहीं मानने पर जुर्माना और सख्त कार्रवाई के प्रावधान हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.