दिल्लीवासियों को चुभती-जलती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत! IMD ने बताया राजधानी में मॉनसून कब देगा दस्तक

Today Weather Forecast: दिल्ली के लोगों को चुभती-जलती गर्मी (Delhi Heat Wave) से जल्द ही राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में एक जुलाई तक मॉनसून की दस्तक (Delhi Monsoon Update) का अनुमान जताया है.

Published date india.com Published: June 28, 2022 5:58 PM IST
Delhi Rain Latest Update
Delhi Rain Latest Update

Today Weather Forecast: दिल्ली के लोगों को चुभती-जलती गर्मी (Delhi Heat Wave) से जल्द ही राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में एक जुलाई तक मॉनसून की दस्तक (Delhi Monsoon Update) का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून का आगमन आमतौर 27 जून तक होता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि 30 जून को शहर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है, और गुरुवार या शुक्रवार को मॉनसून के आगमन की घोषणा की जा सकती है.

उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में मॉनसून के बढ़ने की स्थिति बन रही है. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पूर्वा हवाओं के चलने में वृद्धि हुयी है और आर्द्रता बढ़ी है. उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के बाकी हिस्सों तक मॉनसून के बढ़ने की स्थितियां बन रही हैं.’ जेनामनी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उमस बढ़ी है हालांकि, तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस के बीच कायम है.

उन्होंने बताया कि मॉनसून से पहले की गतिविधि के चलते बुधवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. IMD ने 30 जून को शहर में मध्यम बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. उन्होंने कहा कि एक जुलाई को अधिकतम तापमान घटकर 33-34 डिग्री सेल्सियस रह जाएगा.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.