
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Delhi Weather News: दिल्ली-NCR में बुधवार (30 जुलाई) से लगातार तेज बारिश हो रही है. इस बारिश के चलते जहां एक तरफ लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो मिली है तो वहीं दूसरी तरफ इस बारिश ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. सड़क पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 7 दिनों तक राजधानी और एनसीआर के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो श्री निवासपुरी फ्लाईओवर से है। pic.twitter.com/1TzkCOYS1n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025
दिल्ली में रातभर लगातार बारिश से आईटीओ, कनॉट प्लेस, जनपथ और एरोसिटी जैसे इलाके भी पानी से लबालब भर गए हैं. एयरपोर्ट के पास जलभराव से भी लोगों को परेशानी हो रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश का सिलसिला आज पूरे दिन बना रहेगा.
#WATCH | Delhi | Rain lashes parts of the national capital.
(Morning visuals from Janpath) pic.twitter.com/nwShJ1W41l
— ANI (@ANI) July 31, 2025
दिल्ली में मूसलाधार बारिश होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. साथ ही बताया गया है कि दिल्ली के चांद सिनेमा रोड पर सड़क के अंदर धंसने की वजह से वहां के कैरिजवे को बंद कर दिया गया है.
TRAFFIC ADVISORY
Traffic movement is restricted on Chand Cinema Road due to road sinkage. One carriageway is closed for vehicles.
📍 Use alternate routes
📍 Stay updated via Delhi Traffic Police channels#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/VNkTNxfBTD— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 30, 2025
इसकी वजह से चांद सिनेमा रोड से कल्याणपुरी जाने वाला रास्ता प्रभावित हो गया है. इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक रूट से जाने की सलाह दी है: कल्याणपुरी रोड → दाहिने मुड़ें → गाज़ीपुर रोड → त्रिलोकपुरी क्रॉसिंग → दाहिने मुड़ें → वसुंधरा रोड → बाएं मुड़ें → कोटला रोड है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.