दिल्ली-NCR में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल? बच्चों को तैयार करने से पहले पढ़ लें ये खबर

School Closed: दिल्ली-NCR में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. ऐसे में अभिभावकों के मन में सवाल उठ रहा है कि 15 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं?

Published date india.com Published: December 14, 2025 11:30 PM IST
दिल्ली-NCR में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल? बच्चों को तैयार करने से पहले पढ़ लें ये खबर

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के NCR इलाकों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में 500 के पार पहुंच गया है, जबकि नोएडा में 455 और ग्रेटर नोएडा में 442 दर्ज किया गया. विशेषज्ञों के मुताबिक, AQI इस स्तर पर पहुंचना बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए बेहद हानिकारक है. प्रशासन ने GRAP स्टेज-4 लागू कर दिया और इसके तहत कई सख्त नियमों की घोषणा की है. ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि सोमवार, 15 दिसंबर को दिल्ली-NCR के स्कूल खुलेंगे या नहीं?

दिल्ली में कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 5 तक के सभी छात्रों के लिए आदेश जारी किया है कि उनकी पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी. यानी नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे. वहीं कक्षा 6 से 9 और कक्षा 11 के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड लागू किया गया है. मतलब हुआ कि स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कक्षाएं चला सकते हैं. इस फैसले से बच्चों को बाहर प्रदूषित हवा के संपर्क से बचाया जा सकेगा.

नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल बंद रहेंगे?

दिल्ली के बाद नोएडा और गाजियाबाद प्रशासन ने भी स्कूलों के लिए इसी तरह के आदेश जारी किए हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कक्षा 5 तक की पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है. उच्च कक्षाओं के लिए हाइब्रिड व्यवस्था लागू की गई है. लेकिन कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई फिलहाल ऑफलाइन ही जारी रहेगी. गौतम बुद्ध नगर के अन्य इलाकों में भी यही नियम लागू होगा. प्रशासन ने कहा है कि यह कदम बच्चों को गंभीर स्वास्थ्य जोखिम से बचाने के लिए आवश्यक था.

GRAP स्टेज-4 के प्रतिबंध लागू

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में स्टेज-4 के कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं. इन निर्देशों के तहत सभी बाहरी खेल गतिविधियों पर तुरंत रोक लगा दी गई है. आयोग ने साफ किया कि आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस फैसले का उद्देश्य बच्चों और आम लोगों को सांस संबंधी समस्याओं और अन्य गंभीर स्वास्थ्य खतरों से बचाना है. स्कूल प्रशासन और अभिभावकों को भी इन नियमों का पालन करने को कहा गया.

बच्चों की सेहत पर हो रहा गंभीर असर

विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को इस समय घर के अंदर रखना ही सुरक्षित है. अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को घर पर पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में व्यस्त रखें. साथ ही, यदि बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क और एयर प्योरिफायर का इस्तेमाल जरूर करें. प्रशासन ने कहा है कि अगले आदेश तक स्कूलों में यह व्यवस्था जारी रहेगी. अगर वायु गुणवत्ता सुधारती है, तो सामान्य शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे बहाल की जा सकती है. फिलहाल, बच्चों की सेहत सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता बनी हुई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.