Delhi Ncr Rain Yellow Alert In Ten States Know The Imd Latest Weather Update
Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, 10 राज्यों में अलर्ट- जानें IMD का ताजा अपडेट
Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई. न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के सामान्य से एक डिग्री कम है.
Today’s Weather Update: मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में आम तौर पर बादल छाए रहने और ज्यादा बारिश का अनुमान लगाया है. गुरुवार यानी आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, इस बारिश से दिल्ली की सड़के जलमग्न हो गई थीं और कई इलाकों में लोगों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ा था.
इसके अलावा, मौसम विभाग ने राजस्थान में गुरुवार और शुक्रवार को, हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को और उत्तराखंड में गुरुवार और शुक्रवार को बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. 6, 7, 10 और 11 अगस्त को जम्मू और कश्मीर में छिटपुट भारी बारिश होने की भी संभावना है. 11 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान, 8 से 12 अगस्त के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़, पंजाब में 8 अगस्त और 8 और 9 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है.
यूपी में इन जगहों पर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ के उत्तर प्रदेश के केंद्रीय हिस्से में खिसकने की वजह से राज्य के तराई और दक्षिणी इलाकों समेत लखीमपुर खीरी, कानपुर, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली आदि में भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आज बुंदेलखंड के महोबा, झांसी, ललितपुर समेत बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.