
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
पिछले कई सालों से दिल्ली की दिवाली में एक ही चर्चा सबसे ज्यादा होती ही है, जो कि पटाखे हैं! दिल्ली में पिछले कई सालों से प्रदूषण के कारण पटाखे फोड़ने पर बैन लागू है. इतना ही नहीं दिल्ली में 1 जनवरी 2025 से ही पूरे साल के लिए सभी प्रकार के पटाखों पर बैन लगा हुआ है. हालांकि, दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों के निर्माण की अनुमति तो दी थी, लेकिन उसकी बिक्री पर रोक लगाई हुई है. इसको लेक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद दिवाली पर पटाखों की चर्चा फिर तेज हो गई है.
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष लिखित रूप से पेश करेंगी. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ उन्हीं पटाखों की अनुमति देने पर विचार कर रही है, जो सभी सरकारी दिशानिर्देशों और पर्यावरण मानकों के अनुरूप हों. रेखा गुप्ता के अनुसार यह निर्णय जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के बीच संतुलन करने की दिशा में एक अहम कदम होगा.
सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘दिल्लीवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, दिल्ली सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय से यह निवेदन करेगी कि इस दीपावली पर प्रमाणित ग्रीन पटाखों (Green Firecrackers) के उपयोग की अनुमति प्रदान की जाए. सरकार का मानना है कि जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण, दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है. इस पहल का उद्देश्य परंपराओं का सम्मान करते हुए प्रदूषण नियंत्रण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना है. यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी ग्रीन पटाखे केवल अधिकृत संस्थाओं द्वारा निर्मित हों, तथा सक्षम व संबंधित विभागों द्वारा प्रमाणित और परीक्षणित किए गए हों.
उन्होंने आगे लिखा कि, दिल्ली सरकार पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है. माननीय सर्वोच्च न्यायालय को आश्वस्त किया जाएगा कि दिल्ली सरकार न्यायालय के सभी दिशा-निर्देशों और मानकों का पूर्ण पालन करेगी. हमारा उद्देश्य है- खुशियों से जगमगाती दीपावली, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण के साथ.
कुछ ही दिनों पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिवाली में पटाखे को लेकर अपना संतुलित रुख अपनाते हुए कहा था कि लोगों को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएं बिना त्योहार मनाने की अनुमति दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा था कि दिवाली न केवल एक धार्मिक त्योहार है, बल्कि लाखों लोगों के लिए एक भावनात्मक अवसर भी है, जो परंपराओं और संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुए हैं.
सीएम रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री के इन बयानों से ये तो साफ हो गया है कि दिल्ली सरकार इस दिवाली पटाखों पर लगे बैन को इस तरह हटाना चाहती है कि दिल्लीवासी दिवाली भी धूमधाम से मना सकें और इससे पर्यावरण को भी नुकसान ना पहुंचे. हालांकि सुप्रीम कोर्ट का इस पर क्या फैसला लेता है, ये अब देखना बाकी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.