Delhi Police Special Cell Find Outs Pakistan Terror Module Arrest 3 People Planing For Big Attack
देश को दहलाने की साजिश नाकाम! दिल्ली में PAK टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आतंकियों को पकड़ा
दिल्ली स्पेशल सेल ने आतंकवादी मॉड्यूल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग पाकिस्तानी शहजाद भट्टी के इशारे पर देश में हमला करने की तैयारी में थे. हाल ही में गिरोह ने गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के सामने एक हैंड ग्रेनेड भी फेंक था.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में एक और टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इसमें 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें पंजाब का हरगुनप्रीत सिंह, मध्य प्रदेश के दतिया का विकास प्रजापति और उत्तर प्रदेश के बिजनौर का आरिफ शामिल हैं. इनको लीड करने वाले का नाम शहजाद भट्टी बताया जा रहा है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के इशारे पर काम कर रहा था. खबर ये भी है कि हाल ही में इस गिरोह ने गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के सामने एक हैंड ग्रेनेड भी फेंक था.
सोशल मीडिया के जरिए दे रहा था ऑर्डर
स्पेशल सेल ने विकास प्रजापति से 10 जिंदा कारतूसों के साथ एक पिस्तौल बरामद की है. इसके अलावा, जांच में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी सामने आए, जिनमें रेकी के वीडियो, चैट्स और वॉइस नोट्स शामिल हैं. इन सबसे पता चला कि यह लोग देश में हमले की योजना बना रहे थे. सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए शहजाद भट्टी इन्हें निर्देश दे रहा था.
आतंकवादी का नेटवर्क था ये गुप्र
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त सीपी, स्पेशल सेल, प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि यह समूह सोशल मीडिया ऐप्स और अपने अन्य संपर्कों के जरिए युवा लड़कों को भर्ती कर आतंकवादी गतिविधियों में लगा रहा था. शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, इस समूह के एक या दो और लिंक हैं, जिन पर पंजाब पुलिस के साथ साझा की जाएगी और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. यह पूरी घटना सुरक्षा एजेंसाओं के लिए गंभीर चेतावनी है कि युवा पीढ़ी को बाहरी एजेंसियां आसानी से प्रभावित कर सकती हैं.
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
स्पेशल सेल की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ कि दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और किसी भी तरह की आतंकी योजना को समय रहते रोक सकती हैं. गिरफ्तार आतंकियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अन्य संभावित हमलों को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के मॉड्यूल पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. जनता को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और तत्परता बेहद जरूरी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.