Delhi Pollution Aqi Level Upto 300 Anand Vihar Cannaugh Place
Delhi Pollution: दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ रहा प्रदूषण, AQI 350 के पार
दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है. नए साल को बीते हुए 1 हफ्ते से ज्यादा हो गया है लेकिन दिल्ली की हवा में कोई बड़ा सुधार अभी तक नहीं आया है.
Delhi Pollution Update: दिल्ली में एनसीआर में बीते कुछ दिनों सें प्रदूषण के स्तर में सुधार होने लगा था. मगर आज फिर से दिल्ली एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई है. नए साल को आए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है पर दिल्ली की हवा में अब तक कोई बड़ा सुधार नहीं आया है. आज सुबह (9 जनवरी) को दिल्ली में 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में माना जाता है.
आपको बता दें कि 0 से 50 के बीच में एक्यूआई के स्तर को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.
जाने कौन से इलाके में कितना है AQI का स्तर
आलीपुर- 240
आनंद लोक – 283
आनंद विहार – 483
अशोक विहार – 349
द्वारका – 329
कालकाजी – 354
करोल बाग – 325
कश्मीरी गेट – 323
जंगपुरा – 117
दिल्ली के अलावा मंगलवार (9 जनवरी) को सुबह उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई, जबकि राजस्थान, बिहार, हरियाणा-चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा.
किन कारणों से बढ़ रहा है दिल्ली में प्रदूषण
प्रदूषण के मुख्य स्रोतों में शामिल है प्राइवेट वाहनों का इस्तेमाल करना, ज्यादा कंस्ट्रक्शन साइट का होना, खुले में कचरा फैलाना शामिल है. इसके अलावा बढ़ती ठंड से बचाव के लिए लोग सड़को पर खुले में आग जला रहे हैं. इसके साथ ही दिल्ली की सड़को पर घना कोहरा छाया हुआ है. जिसकी वजह से हवा में प्रदूषण के कण मौजूद है जो बाहार नहीं निकल पा रहे.
1 जनवरी को हटा दिया गया था ग्रैप-3
दिल्ली में नए साल की शुरुआत के पहले दिन में ही ग्रैप-3 को हटा दिया गया है. अब दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हटा दिया गया है. इससे ये वाहन बिना रोक-टोक के अब दिल्ली का सड़को पर निकल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.