Delhi Pollution What Was The Aqi Level In Delhi During The Lockdown Covid 19 Period Figures Will Blow Your Mind
Delhi Pollution: दिल्ली में लॉकडाउन के समय कितना हुआ करता था AQI लेवल? आंकड़े उड़ा देंगे होश
Delhi AQI Level: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब है, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं लॉकडाउन के समय दिल्ली का क्या हाल था? आइए जानते हैं...
दिल्ली–NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो गई है, इस कारण राजधानी फिर से रेड जोन में आ गई है, और कई इलाकों में AQI लेवल 400 के पार दर्ज किया जा रहा है. वायु प्रदूषण का इतना बुरा हाल बताता है कि कैसे देश की राजधानी में रहना न सिर्फ लोगों की सेहत के लिए खतरनाक है, बल्कि दिल्ली एक गैस चैंबर की तरह बन चुकी है. दिल्ली में रहने वाले लोगों खासतौर पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए हवा किसी जहर से कम नहीं है, जो हर वक्त उनको नुकसान पहुंचा रही है.
Covid-19 लॉकडाउन में कितना था दिल्ली का AQI लेवल
आज जहां हर तरफ स्मॉग की चादर बिछी हुई है, जो लोगों को सांस लेने में दिक्कत पैदा कर रही है. लेकिन आज से कुछ ही साल पहले दिल्ली का प्रदूषण लेवल बहुत घट गया था. सोशल मीडिया पर लोग उस समय का उदहारण दे रहे हैं, जब दिल्ली का AQI लेवल 40 से भी कम था. ये समय और कोई नहीं बल्कि लॉकडाउन का समय था, जब दिल्ली–NCR व अन्य राज्य में लॉकडाउन लागू था. इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी किसी को भी सड़क पर निकलने की इजाजत नहीं थी. उस समय में दिल्ली का AQI लेवल 37 तक पहुंच गया था. यानी आज जहां लेवल 400-500 पार है, उस समय ये आंकड़ा 37 हुआ करता था, यह वह समय था जब दिल्ली के लोगों ने कई सालों बाद इतनी अच्छी हवा में सांस लिया था.
हालांकि, ऐसा नहीं है कि दोबारा उस लेवल तक पहुंचने के लिए सबकुछ बंद कर दिया जाए, लेकिन बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम उठाना भी बेहद जरूरी है. एक तरफ पर्यावरणीय संकट के लेकर, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उनका आरोप है कि सरकार इस मुद्दे पर सिर्फ बयानबाजी कर रही है और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है.
प्रदुषण से कैसे करे अपना बचाव
प्रदूषण से बचाव के लिए सबसे जरूरी है अपने दैनिक जीवन में कुछ सावधानियां अपनाना होगा. घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क पहनें, खासकर जब हवा का गुणवत्ता स्तर खराब हो. सुबह या रात के समय बाहर व्यायाम करने से बचें क्योंकि उस समय प्रदूषक तत्व अधिक होते हैं. इसके अलावा घर में एयर प्यूरीफायर या पौधों जैसे एलोवेरा, मनी प्लांट लगाएं जो हवा को शुद्ध करते हैं. पानी खूब पिएं ताकि शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल सकें. साथ ही, सड़क पर धूल या धुआं देखकर तुरंत मुंह-नाक को ढक लें. इन छोटे कदमों से आप प्रदूषण के असर को काफी हद तक कम कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.