Delhi Fire Live Update: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार (3 जून) को एक होटल के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में जलकर 20लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए. आग सुबह तकरीबन 8.50 बजे लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट के बेसमेंट में लगी, जिसके बाद कई फायर टेंडर इलाके में भेजे गए. एक अधिकारी ने बताया कि डिस्ट्रेस कॉल मिलने के बाद दो वाटर टेंडर, दो वाटर बोजर, एक क्विक-रिस्पॉन्स गाड़ी और दूसरी फायरफाइटिंग यूनिट भेजी गईं. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है.
PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है. PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. यह पोस्ट पीएमओ के एक्स अकाउंट की ओर से किया गया है.
दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने कहा, ‘मालवीय नगर के हौज रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं, और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में सभी के साथ शामिल हूं. पुलिस, सिविल और अग्निशमन बचाव दल इस समय घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. अधिकारियों से बात की गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस दुखद घटना में तत्काल चिकित्सा सहायता, राहत और गहन जांच सुनिश्चित करें.’
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक आग में 18 लोगों की मौत हो गई है.
VIDEO | Delhi: At least 18 dead, several others injured in fire at a hotel in Malviya Nagar. Visuals of the hotel building.#DelhiNews #MalviyaNagarFire
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/azJzBbcfEP
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.