
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
Delhi to Noida Airport: दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना अब पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान होने वाला है. सरकार और एजेंसियां इस दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही हैं. अब तक जिस रूट की योजना गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से बनाई गई थी, उसे बदलकर सीधे दिल्ली के सराय काले खां से जोड़ने पर काम चल रहा है. इस बदलाव को दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है की इससे नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट जैसी सुविधाजनक हो जाएगी.
दरअसल, पहले एनसीआरटीसी ने सिद्धार्थ विहार से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नमो भारत और मेट्रो के लिए एक लंबा कॉरिडोर तैयार किया था. यह रूट करीब 72.4 किलोमीटर लंबा था, जिसमें 22 स्टेशन प्रस्तावित किए गए थे. इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 20,637 करोड़ रुपये बताई गई थी, लेकिन जब यह डीपीआर केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (महुआ) के पास पहुंची, तो उसे वापस लौटा दिया गया. मंत्रालय को इस बात पर आपत्ति थी कि इस रूट से दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी नहीं बन पा रही थी.
महुआ का मानना था कि अगर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सफल बनाना है, तो उसे सीधे दिल्ली से जोड़ना बेहद जरूरी है. दिल्ली देश की राजधानी है और यहां से सबसे ज्यादा यात्री हवाई सफर करते हैं. अगर दिल्ली से सीधा और आसान रास्ता नहीं होगा, तो यात्रियों को बार-बार बदलना पड़ेगा, जिससे समय और सुविधा दोनों पर असर पड़ेगा. इसी वजह से मंत्रालय ने साफ निर्देश दिए कि रूट ऐसा होना चाहिए, जिससे दिल्ली का ट्रैफिक बिना किसी झंझट के सीधे नोएडा एयरपोर्ट की ओर जा सके.
अब नए प्लान के तहत सराय काले खां को इस रूट का शुरुआती स्टेशन बनाने की तैयारी है. यहीं से नमो भारत और मेट्रो दोनों को सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चलाया जाएगा. प्रस्तावित रूट में सराय काले खां से चलकर नोएडा सिटी सेंटर, एनएसईजेड, सूरजपुर, नॉलेज पार्क-3, परी चौक, इकोटेक-6, दनकौर, यीडा सेक्टर-18 और सेक्टर-21 होते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचने की योजना है. हालांकि, स्टेशन की संख्या, कुल दूरी और लागत का अंतिम फैसला फिजिबिलिटी रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.
इस नए रूट के बनने से दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा. दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक का सफर कम समय में पूरा होगा और लोगों को मेट्रो या नमो भारत, दोनों में से विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी. सड़क पर लगने वाले जाम से भी काफी हद तक राहत मिलेगी. इससे न सिर्फ यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. फिलहाल एनसीआरटीसी को फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके बाद इस रूट को अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.