नयी दिल्ली: दिल्ली के विभिन्न कारोबारी संगठनों ने चांदनी चौक के घंटा घर पर एक रैली आयोजित कर मौजूदा सीलिंग अभियान का विरोध किया और मांग की है कि सरकार तत्काल अध्यादेश लाकर इसपर रोक लगाए. ‘कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ के बैनर तले कारोबारियों ने दिल्ली सरकार से विधानसभा में एक दिन का विशेष सत्र आयोजित कर सीलिंग अभियान को रोकने के लिए एक विधेयक पारित करने की मांग की है. यह सीलिंग अभियान दिसंबर में डिफेंस कालोनी से शुरू हुआ था.
कारोबारियों की रैली लाल किले से शुरू हुई थी और यह घंटा घर पर समाप्त हुई. यहां एक सार्वजनिक बैठक करते हुए कारोबारियों ने अपनी मांगे रखी.
सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खांडेलवाल ने कहा, “ दिल्ली के लोकसभा और राज्यसभा सांसद चुप हैं. शायद वह भूल गए हैं कि वह चुने हुए प्रतिनिधि हैं और भविष्य में भी चुनाव आयोजित होंगे. उन्हें कारोबारियों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए. वहीं दुकानें बंद होने के बाद कई लोग बेरोजगार भी हुए हैं.”
कारोबारी संगठनों ने मांग की कि सरकार को तत्काल एक नया मास्टर प्लान 2021-2041 बनाने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. इस उद्देशय के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल की अध्यक्षता में कारोबारी प्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, शहर योजनाकारों और वास्तुविदों को शामिल करना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.