दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट- स्वतंत्रता दिवस को लेकर 13-15 अगस्त तक ये रास्ते रहेंगे बंद, समारोह स्थल पर इन चीजों पर बैन

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने 13 और 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जानें किन रूट्स से बचें और किन चीजों को साथ ले जाना मना है.

Published date india.com Published: August 13, 2025 7:54 AM IST
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट- स्वतंत्रता दिवस को लेकर 13-15 अगस्त तक ये रास्ते रहेंगे बंद, समारोह स्थल पर इन चीजों पर बैन

Independence Day 2025 Delhi Traffic Advisory: देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें आम जनता से कुछ खास निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

यह एडवाइजरी 13 अगस्त को लाल किले पर होने वाली फुल-ड्रेस रिहर्सल और 15 अगस्त के मुख्य समारोह के लिए लागू होगी. इस दौरान दिल्ली में कुछ रास्ते बंद रहेंगे तो कई रास्तों पर डायवर्जन किया गया है.

ट्रैफिक डायवर्जन और बंद सड़कें

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 13 अगस्त को सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले और उसके आसपास के इलाके में ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा. फुल-ड्रेस रिहर्सल के चलते यातायात प्रभावित होगा. जिन प्रमुख सड़कों पर आवागमन रोका जाएगा, उनमें शामिल हैं- नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग.

इसी तरह की ट्रैफिक व्यवस्था 15 अगस्त को भी दोहराई जाएगी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे और तिरंगा फहराएंगे.

सार्वजनिक परिवहन और बस रूट में बदलाव

दिल्ली पुलिस ने बताया कि समारोह के दौरान आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग और अन्य मुख्य मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू रहेगा. इसके अलावा अजमेरी गेट, दक्षिणी दिल्ली, माल रोड और बर्फ खाना जैसे इलाकों से चलने वाली बसों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं.

लाल किले के पास कमर्शियल वाहनों, इंटरस्टेट बसों और लोकल सिटी बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन दिनों पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर मेट्रो का अधिकतम उपयोग करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

समारोह स्थल पर इन चीजों पर पाबंदी

पुलिस ने जनता को चेतावनी दी है कि वे समारोह स्थल पर कुछ वस्तुएं लेकर न आएं क्योंकि ये प्रतिबंधित हैं. इनमें शामिल हैं- कैमरा, दूरबीन, रिमोट से चलने वाली कार की चाबियां, हैंडबैग, पानी की बोतलें. इन चीजों को सुरक्षा कारणों से समारोह स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

13 अगस्त की फुल-ड्रेस रिहर्सल में सुरक्षा बलों और सांस्कृतिक टीमों की भागीदारी रहेगी. इस रिहर्सल को और 15 अगस्त के समारोह को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया जाएगा. पुलिस, अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों की सक्रिय मौजूदगी रहेगी.

पुलिस की अपील

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से संयम बरतने, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और सुरक्षाकर्मियों से सहयोग करने की अपील की है. साथ ही, उन्हें जागरूक रहने और किसी भी असामान्य गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.