
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Delhi News: राजधानी दिल्ली में लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी. जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए आने वाले समय में बड़ी राहत मिलने वाली है. राजधानी में मेट्रो और सड़क परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसका मकसद है यात्रा को सुगम बनाना और जाम की समस्या को कम करना है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने इन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं.
दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए मेट्रो नेटवर्क का विस्तार लगातार जारी है. वर्तमान में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 400 किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है और ये शहर की लाइफलाइन बन चुका है. आने वाले सालों में इसमें और विस्तार किया जा रहा है जिससे शहर के दूर-दराज इलाकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके.
फेज-IV के तहत कई महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर तेजी से काम जारी है. इनमें कुछ सेक्शन पहले ही शुरू किए जा चुके हैं, जबकि बाकी हिस्सों को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इन नए रूट्स के शुरू होने से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.
इन प्रोजेक्ट्स में मजलिस पार्क से आरके आश्रम, तुगलकाबाद से एरोसिटी और कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक जैसे कॉरिडोर शामिल हैं. ये सभी रूट्स शहर के घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ेंगे और रोजाना लाखों यात्रियों को सुविधा प्रदान करेंगे.
मेट्रो के साथ-साथ सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर भी जोर दिया जा रहा है. खासतौर पर डबल-डेकर फ्लाईओवर का निर्माण एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, जिसमें ऊपर मेट्रो और नीचे सड़क यातायात चलेगा. इससे जमीन का बेहतर उपयोग होगा और ट्रैफिक दबाव कम होगा.
साउथ दिल्ली में भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है. एमबी रोड पर बन रहे फ्लाईओवर और अंडरपास से इस इलाके में ट्रैफिक की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है. हालांकि, इन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, पेड़ों की कटाई और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण कुछ चुनौतियां सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार का दावा है कि इन्हें जल्द सुलझा लिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.