दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी... मां, बहन और भाई की कर डाली हत्या फिर खुद थाने पहुंचकर कबूल किया जुर्म

Delhi Triple Murder: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपराध की बात कबूल कर ली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई.

Published date india.com Updated: January 5, 2026 8:09 PM IST
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी... मां, बहन और भाई की कर डाली हत्या फिर खुद थाने पहुंचकर कबूल किया जुर्म

Delhi Triple Murder: दिल्ली में 25 साल के एक युवक ने मां, बहन और भाई की हत्या कर डाली. इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा, जहां उसने अपना जुर्म कबूल किया. ये ट्रिपल मर्डर सोमवार (5 जनवरी) को दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में हुआ. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान यशवीर सिंह के रूप में हुई है. वह शाम करीब 5 बजे लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने आर्थिक तंगी के कारण अपने परिवार वालों की हत्या कर दी है.

यशवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि पीड़ित उसकी मां कविता (46), बहन मेघना (24) और भाई मुकुल (14) थे. PTI के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘सूचना मिलने पर पुलिस टीमें तुरंत उस पते पर पहुंचीं जो उस आदमी ने बताया था. जांच करने पर, घर के अंदर महिला और उसके दो बच्चों की लाशें मिलीं.’ मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है क्योंकि जांच जारी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.