ठंड से कांप रहा दिल्ली-NCR, स्कूलों में बढ़ाई गईं सर्दी की छुट्टी, जानें कब से खुलेंगे

इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सुबह-रात के समय घना कोहरा होता, जिस कारण दिल्ली, यूपी और हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. जानिए पूरा अपडेट...

Published date india.com Published: January 11, 2026 4:19 PM IST
ठंड से कांप रहा दिल्ली-NCR, स्कूलों में बढ़ाई गईं सर्दी की छुट्टी, जानें कब से खुलेंगे

उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की दोहरी मार झेल रहा है. दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव समेत कई इलाकों में तापमान काफी नीचे चला गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिलता. इससे विजिबिलिटी कम होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. खासतौर पर बच्चों के लिए सुबह-सुबह स्कूल जाना जोखिम भरा हो सकता. इन सबको ध्यान में रखते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है. अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है.

दिल्ली में 15 जनवरी तक बढ़ा विंटर ब्रेक

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने साफ कर दिया है कि राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे. यह विंटर ब्रेक 1 जनवरी से शुरू हुआ है और पहले से तय अकादमिक कैलेंडर का हिस्सा है. जनवरी की शुरुआत में हर साल दिल्ली में ठंड काफी बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया था. ठंडी हवाएं, सुबह का कम तापमान और घना कोहरा बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. खासकर प्राइमरी और मिडिल स्कूल के बच्चों को सर्दी, खांसी और सांस से जुड़ी दिक्कतें होने का खतरा ज्यादा रहता है.

यूपी और हरियाणा में भी छुट्टियां बढ़ीं

दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. उत्तर प्रदेश में सभी बोर्ड के नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे. शिक्षा विभाग ने बताया कि शीतलहर और घने कोहरे के कारण यह फैसला लिया गया है. वहीं हरियाणा के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने भी पुष्टि की है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी. 16 जनवरी से स्कूल दोबारा खुलेंगे, बशर्ते मौसम सामान्य रहे और बच्चों के लिए स्कूल आना-जाना सुरक्षित हो.

ऑनलाइन क्लास का विकल्प

शिक्षा विभाग ने माता-पिता से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी खबरों पर नजर रखें और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए पूरे इंतजाम करें. बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना, सुबह जल्दी बाहर न निकलने देना और उनकी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. कुछ स्कूल विंटर ब्रेक के दौरान ऑनलाइन क्लास चला सकते हैं, लेकिन फिजिकल क्लास छुट्टियां खत्म होने के बाद ही शुरू होंगी. अभिभावकों को सलाह दी गई है कि स्कूल से जुड़े WhatsApp ग्रुप और नोटिस रेगुलर चेक करते रहें, ताकि किसी भी नए अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.