
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम लगातार बदलाव के दौर से गुजर रहा है. कभी तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं, तो कभी सुबह और शाम की ठंडी हवाएं राहत दे रही हैं. वहीं, मौसम विभाग ने अब एक नया अपडेट दिया है जिसके मुताबिक गुरुवार (13 मार्च) को मौसम करवट लेने वाला है, ऐसा माना जा रहा है कि होलिका दहन की शाम को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है.
13 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13 से 15 मार्च के बीच बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है. होली के दिन भी एनसीआर में बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे मौसम ठंडा हो जाएगा.
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, 14 मार्च यानि होली के दिन बादलों की आवाजाही के साथ बारिश हो सकती है. तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च को भी हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बढ़ते तापमान के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ में हो रही गड़बड़ी के चलते एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिन में तेज धूप और गर्मी के बावजूद सुबह और शाम ठंडक का अहसास हो रहा है.
आगामी बारिश के बाद नमी बढ़ेगी और सुबह-शाम ठंड और अधिक महसूस हो सकती है. लगातार बदलते इस मौसम के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है. बच्चों और बुजुर्गों को वायरल बुखार के साथ-साथ गले में इन्फेक्शन होने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं.
(Source – IANS)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.