दिल्ली, यूपी और आस पास के राज्यों में ठंडक, हवा अभी भी खराब, इन राज्यों में आंधी-तूफान व बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया आने वाले सप्ताह में पश्चिमी और दक्षिणी भारत के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

Published date india.com Updated: October 26, 2025 7:38 AM IST
पढ़िए आज के मौसम का हाल
पढ़िए आज के मौसम का हाल

भारत में सर्दियों ने दस्तसक दे दी है. दिल्ली-NCR और उसके आस पास के उत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में सर्दियों ने पांव पसार लिए हैं. यहां पर हवा का स्तर खराब स्थिति में ही बना हुआ है. गले में खराश, आंखों में जलन होना जारी है. अधिकारिक स्तर पर पॉल्यूशन कम करने की कोशिशों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर खास बदलाव दिखा नहीं है. दक्षिणी भारत के 5 राज्यों ‘आंध्र प्रदेश कर्नाटक केरल तमिलनाडु तेलंगाना’ में बारिश, आंधी, बिजली गरजने की चेतावनी दी गई है. आंध्र प्रदेश तट पर ‘गंभीर’ चक्रवात मोन्था दस्तक देने की आशंका है.

इन जगहों पर तूफान की अनुमान

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस तूफ़ान के और तेज़ होने और 28 अक्टूबर को काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच से गुज़रने का अनुमान है. IMD ने अगले कुछ दिनों में व्यापक रूप से भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है, 27 और 28 अक्टूबर को रायलसीमा में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. तमिलनाडु में 26-28 अक्टूबर को; 27-29 अक्टूबर के बीच केरल और माहे में भारी वर्षा होने की संभावना है.

महाराष्ट्र के लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 अक्टूबर तक महाराष्ट्र के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था. मुंबई और उपनगरों के लिए अगले 48 घंटों के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ मध्यम वर्षा और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया आने वाले सप्ताह में पश्चिमी और दक्षिणी भारत के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तेलंगाना सहित क्षेत्रों में जारी और तीव्र होती मौसम गतिविधियों का संकेत देता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.