जीबी रोड पर पुलिस ही मानव तस्करी में लिप्त, महिला आयोग का आरोप

आयोग द्वारा बचाई गई महिलाओं ने कहा है कि पुलिस अधिकारी छापा मारने से पहले वेश्यालय के मालिकों को सूचित कर देते हैं.

Published date india.com Updated: July 20, 2018 8:06 AM IST
जीबी रोड पर पुलिस ही मानव तस्करी में लिप्त, महिला आयोग का आरोप
फाइल फोटो

नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी के सबसे बड़े रेडलाइट इलाके जीबी रोड में मानव तस्करी को बढ़ावा देने में स्थानीय थाना संलिप्त है. मालीवाल ने कहा है कि थाने में कर्मचारियों की जल्दी-जल्दी बदली होनी चाहिए और संवेदनशील इलाकों में सिर्फ सक्षम अधिकारियों को तैनात किया जाना चाहिए.

महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि मालीवाल ने थाने के पास और जीबी रोड के मुख्य इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की. उन्होंने जीबी रोड के संबंध में मानव तस्करी के दर्ज किए गए विभिन्न मामलों में दिल्ली पुलिस की ओर से की गई चूकों को भी रेखांकित किया.

नए पार्टी दफ्तर के लिए कांग्रेस के पास नहीं है पैसा, ‘क्राउड फंडिग’ का लेगी सहारा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसमें बताया गया है कि आयोग द्वारा बचाई गई महिलाओं ने कहा है कि पुलिस अधिकारी छापा मारने से पहले वेश्यालय के मालिकों को सूचित कर देते हैं. आयोग ने कहा कि अश्फाक नाम के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी से कथित तौर पर जुड़ाव रखने के कारण स्थानीय कमला मार्केट थाने से 42 अधिकारियों का तबादला किया गया था. मालीवाल ने यह जानना चाहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर खर्च हुए इतने सौ करोड़, अब तक की 84 देशों की यात्रा

उन्होंने कहा कि बचाई गई एक लड़की की शिकायत पर मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त की जांच में कमला मार्केट थाने के करीब 50 प्रतिशत कर्मचारियों का वेश्यालयों के मालिकों और प्रबंधकों के साथ संपर्क में रहने का पता चला.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.