पत्नी की मौत से निराश व्यक्ति ने तीन मासूमों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की

पंजाब के बठिंडा जिले में 35 वर्षीय बेअंत सिंह ने अपने तीन बच्चों की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी

Published date india.com Published: October 8, 2020 4:36 PM IST
Suicide
प्रतीकात्मक

चंडीगढ़: एक व्‍यक्‍ति पत्‍नी की मौत से इतना निराश हुआ कि उसने अपने तीन मासूम बच्‍चों की जान लेने के बाद खुदकुशी जैसा घातक कदम उठाया है. इस दिल दहला देने वाले हादसे के पीछे यह व्‍यक्ति एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है. पंजाब के बठिंडा जिले हमीरगढ़ के निवासी बेअंत सिंह की पत्नी की दो महीने पहले कैंसर के चलते मौत हो गई थी, जिसे लेकर वह निराश था.

पंजाब के बठिंडा जिले में 35 वर्षीय बेअंत सिंह ने अपने तीन बच्चों की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी. दो छोटे बच्चों के शव वहां खड़े एक पलंग से लटके मिले, जबकि एक बच्‍चे का शव पंखे से लटका था. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

बठिंडा के पुलिस उपाधीक्षक जसबीर सिंह ने कहा कि हमीरगढ़ के निवासी बेअंत सिंह की पत्नी की दो महीने पहले कैंसर के चलते मौत हो गई थी, जिसे लेकर वह निराश था. वह मोटर चालित रिक्शा से सामान की ढुलाई कर आजीविका कमाता था.

पुलिस के अनुसार पहले उसने अपने तीन बच्चों प्रभजोत सिंह (7), अर्शदीप कौर (3) और खुशी (1) की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि दो छोटे बच्चों के शव वहां खड़े एक पलंग से लटके मिले, जबकि प्रभजोत का शव पंखे से लटका था. पुलिस ने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.